T20 WC 2026: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मैच-विनर गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर, घातक खिलाड़ी की एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है, जहां स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

iconPublished: 23 Jan 2026, 04:39 PM
iconUpdated: 23 Jan 2026, 04:58 PM

T20 WC 2026, New Zealand player ruled out: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम को करारा झटका लगा है। टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के कारण पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। यह खबर कीवी खेमे के लिए इसलिए भी निराशाजनक है, क्योंकि मिल्ने हालिया समय में शानदार लय में नजर आ रहे थे।

मिल्ने की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट को मजबूरन स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि कर दी।

T20 WC 2026: एडम मिल्ने की चोट ने बढ़ाई चिंता

एडम मिल्ने को यह चोट SA20 लीग के दौरान लगी, जब वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से खेल रहे थे। रविवार को खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। बाद में कराए गए एक्स-रे में चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई और मेडिकल टीम ने उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर होने की सलाह दी।

Adam Milne troubled all the batters, Los Angeles Knight Riders vs Texas Super Kings, MLC 2025, Oakland, June 15, 2025

T20 WC 2026: काइल जैमीसन को मिला मौका

मिल्ने की जगह टीम में शामिल किए गए 31 वर्षीय काइल जैमीसन पहले से ही भारत में न्यूजीलैंड की सफेद गेंद वाली टीम के साथ मौजूद थे। वह टूर्नामेंट के लिए यात्रा करने वाले आरक्षित खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “हम सभी एडम के लिए बेहद दुखी हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट (T20 WC 2026) के लिए खुद को तैयार करने में काफी मेहनत की थी और SA20 में वह शानदार फॉर्म में दिख रहे थे।”

Adam Milne picked up two wickets in three balls to dent Pakistan, New Zealand vs Pakistan, 1st T20I, Auckland, January 12, 2024

T20 WC 2026: वॉर्म-अप और लीग मैचों का शेड्यूल

न्यूजीलैंड टीम अपना एकमात्र वॉर्म-अप मुकाबला 6 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम अपना पहला आधिकारिक मैच खेलेगी। 10 फरवरी को इसी मैदान पर यूएई से भिड़ने के बाद न्यूजीलैंड अहमदाबाद जाएगा, जहां 15 फरवरी को उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। लीग चरण का आखिरी मुकाबला 17 फरवरी को चेन्नई में कनाडा के खिलाफ खेला जाएगा।

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन