Aiden Markram, SA vs NZ Semifinal: 2024 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को फाइनल में भारत ने 7 रनों से पटखनी दी थी। उस वक्त भी साउथ अफ्रीका पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी। न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में करारी शिकस्त झेलने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्क्ररम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर आपका कलेजा फट जाएगा।
फिर टूटा दिल... भारत के बाद अब न्यूजीलैंड ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का सपना, कप्तान एडेन मार्क्ररम की तस्वीरें कर देंगी इमोशनल
Table of Contents
Aiden Markram, SA vs NZ Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। इस विश्व कप में एडेन मार्क्ररम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम अजेय रही थी लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर उसका विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर हो गया।
2024 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को फाइनल में भारत ने 7 रनों से पटखनी दी थी। उस वक्त भी साउथ अफ्रीका पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी। न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में करारी शिकस्त झेलने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्क्ररम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर आपका कलेजा फट जाएगा।
न्यूजीलैंड ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का सपना
बुधवार, 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल में कीवीयों ने मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका की टीम न तो अच्छी बल्लेबाजी कर पाई और न ही अच्छी गेंदबाजी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी के साथ-साथ ताबड़तोड़ और आतिशी बल्लेबाजी की।
The only unbeaten side in Group stage & Super 8s 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2026
A campaign to remember for Aiden Markram and Co. 🇿🇦💚#T20WorldCup #SAvNZ pic.twitter.com/sGMGECOn4j
Aiden Markram का टूटा दिल
फिन एलेन और टिम सिफर्ट की 117 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने साउथ अफ्रीका की हार को निश्चित कर दी। फिन एलेन के तेज तर्रार शतक ने साउथ अफ्रीका की हार में आखिरी कील ठोंक दी। प्रोटियाज की हार के बाद से कप्तान एडेन मार्क्ररम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं जिन्हें देखकर आपका भी दिल पसीज उठेगा।


SA vs NZ: क्या रहा मैच का हाल?
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ये फैसला उनके हक में रहा। साउथ अफ्रीका के टॉप 3 बल्लेबाज यानी कप्तान एडेन मार्क्ररम (Aiden Markram) 18 रन बनाकर आउट हुए, डिकॉक 10 तो वहीं तो रिकल्टन पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34, मार्को यानसन ने नाबाद 55 रन बनाकर किसी तरह साउथ अफ्रीका को 169 रनों तक पहुंचाया लेकिन ये रन न्यूजीलैंड के लिए काफी कम साबित हुए।
फिन एलेन और टिम सिफर्ट की पार्टनरशिप
न्यूजीलैंड के जीत की स्क्रिप्ट ओपनर फिन एलेन और टिम सिफर्ट ने लिखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। सिफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली लेकिन फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में शतक ही लगा दिया। एलेन ने अपनी इस पारी में 8 छक्के और 10 चौके लगाए। इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 303.03 रहा जो कि एक रिकॉर्ड है।

न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 छक्के और 19 चौके लगाए और साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी यूनिट को उसने चारों खाने चित कर दिया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बाद उसके गेंदबाजों ने भी खराब प्रदर्शन करने की हदें पार कर दी।
साउथ अफ्रीका का निराशाजनक प्रदर्शन
मार्को यानसन ने 17 गेंदों में 53 रन लुटा दिए। रबाडा ने 28, बॉश ने 2 ओवर में 35 रन दिए। केशव महाराज ने भी 3 ओवर में 33 रन दिए। एन्गिडी ने 22 रन लुटाए। न्यूजीलैंड के ओपनर साइफर्ट और एलेन ने मिलकर उन्हें पूरी तरह गेम से बाहर कर दिया।