नसीम शाह को एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया। माफी के बावजूद बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना, एक पोस्ट से मचा पूरा बवाल
Table of Contents
Naseem Shah fined by PCB: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है और इस बार मामला टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह से जुड़ा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ऐसा बवाल खड़ा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त कदम उठाने पड़े और खिलाड़ी को बड़ी सजा का सामना करना पड़ा।
मरयम नवाज को लेकर किए गए एक विवादित पोस्ट ने नसीम शाह के करियर पर भी असर डाल दिया है। माफी मांगने और सफाई देने के बावजूद बोर्ड ने नरमी नहीं दिखाई और उन पर भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मचा दी है।
PCB ने Naseem Shah को सुनाई कड़ी सजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले की सुनवाई के बाद नसीम शाह (Naseem Shah) पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 68 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अनुशासन समिति की बैठक के बाद लिया गया, जिसमें नसीम शाह ने अपना पक्ष रखा और बिना शर्त माफी भी मांगी।

हालांकि, बोर्ड ने उनकी सफाई को पर्याप्त नहीं माना और विवादित पोस्ट को गंभीर मानते हुए यह बड़ा एक्शन लिया। इस फैसले के बाद साफ हो गया कि PCB अनुशासन के मामलों में कोई ढील देने के मूड में नहीं है।
आधे से ज्यादा सैलरी पर पड़ा असर
PCB की यह सजा नसीम शाह (Naseem Shah) के लिए इसलिए भी भारी साबित हुई क्योंकि यह उनकी सालाना सैलरी के आधे से ज्यादा है। नसीम शाह को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड C में रखा गया है, जिसके तहत उन्हें सालाना करीब 2.5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 85 लाख भारतीय रुपये) मिलते हैं।
🚨 NASEEM SHAH GOT FINED BY PAKISTAN CRICKET 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 30, 2026
PCB has fined Naseem Shah with PKR 2 crore for breaching central contract and social media guidelines
Hence Proved, there is no freedom of speech in Pakistan as current regime can't handle a single tweetpic.twitter.com/Q6WRmB6n3V
इस पोस्ट से मचा था बवाल
पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब नसीम शाह (Naseem Shah) ने PCB के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मरयम नवाज पर टिप्पणी की। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है, जैसे वे किसी शाही समारोह का हिस्सा हों।
दरअसल, PSL 2026 के मुकाबले बिना दर्शकों के कराने के फैसले से नसीम शाह नाराज थे और उसी के चलते उन्होंने यह पोस्ट किया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया और अकाउंट हैक होने का दावा भी किया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।
Read More: MI vs KKR: बीच मुकाबले में कप्तान बने रिंकू सिंह, कोलकाता कप्तान अजिंक्य रहाणे को क्या हुआ?