Naseem Shah Exclusive Interview: स्पोर्ट्स यारी से खास बातचीत में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने टॉप 4 टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है।
Naseem Shah Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप में ये 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएगी जगह, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने की भविष्यवाणी
Table of Contents
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज़ हो चुका है और टूर्नामेंट में अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं, लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमों को ग्रुप स्टेज में कुछ और मैच खेलने हैं।
हर टीम का पहला लक्ष्य ग्रुप स्टेज पार कर अगले राउंड में जगह बनाना है, जिसके बाद सेमीफाइनल का रास्ता तय होगा। इसी कड़ी में स्पोर्ट्स यारी से एक्सक्लूसिव बातचीत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने किन चार टीमों को सेमीफाइनल के लिए चुना है।
Naseem Shah ने बताई टॉप-4 टीमें
स्पोर्ट्स यारी से खास बातचीत में जब नसीम शाह (Naseem Shah) से टॉप-4 टीमों के चयन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में कई मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं, ऐसे में किसी एक टीम को कम आंकना मुश्किल होगा। इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान, भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर भरोसा जताते हुए इन्हें सेमीफाइनल के लिए चुना।
नसीम शाह (Naseem Shah) ने कहा, “टॉप-4 के लिए प्रेडिक्शन करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट में कई अच्छी टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान सभी मजबूत टीमें हैं। टॉप-4 चुनना आसान नहीं है, लेकिन मेरे हिसाब से साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं।”
Naseem Shah को पहले मुकाबले में नहीं मिली जगह
नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने कोलंबो में अपना पहला मुकाबला खेला था। यह मैच बेहद करीबी रहा, जिसे पाकिस्तान ने अपने नाम किया। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए नसीम शाह को इस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला।

यूएसए से है अगला मुकाबला
पहले मुकाबले में जीत के बावजूद पाकिस्तान पर दबाव बना रहेगा। उनका अगला मैच आज यानी 10 फरवरी को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ खेला जाएगा। पिछले विश्व कप में पाकिस्तान को इसी टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में इस बार भी यह मुकाबला उनके लिए आसान नहीं माना जा रहा है।
IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा