Naseem Shah Exclusive Interview: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने स्पोर्ट्स यारी से खास बातचीत में बताया कि कैसे वे आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए खुद को तैयार कर रहे है।
Naseem Shah Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप के लिए किस तरह खुद को तैयार कर रहे हैं नसीम शाह? Sports Yaari पर किया बड़ा खुलासा
Naseem Shah Exclusive Interview: भारत और श्रीलंका की सरज़मीं पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन हो रहा है। 7 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही चर्चा में रही है, जहां उनकी भागीदारी और भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार (बॉयकॉट) को लेकर खूब बहस हुई थी।
वहीं, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ नसीम शाह ने स्पोर्ट्स यारी से खास बातचीत में अपनी तैयारियों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस बड़े टूर्नामेंट के लिए वे किस तरह खुद को तैयार कर रहे हैं। आइए जानते हैं नसीम शाह ने अपनी तैयारियों को लेकर क्या कहा।
कैसे तैयारी कर रहे हैं Naseem Shah
स्पोर्ट्स यारी से एक्सक्लूसिव बातचीत में नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपनी तैयारियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वे खुद को ज्यादा से ज्यादा कूल और शांत रखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में वे लीग क्रिकेट खेलकर आए हैं, जहां दुनिया भर के बड़े-बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिससे वर्ल्ड लेवल का अच्छा अभ्यास हो जाता है।
कैसा रहा है Naseem Shah का टी20 करियर
नसीम शाह के टी20 करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 36 टी20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 31 विकेट चटकाए हैं, जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.1 की रही है। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा है।

पाकिस्तान ने जीत के साथ की शुरुआत
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सामना पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स से हुआ, जहां उन्होंने करीबी मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल जाएगा, लेकिन फहीम अशरफ की शानदार बल्लेबाज़ी ने टीम को जीत दिला दी।
IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा