KKR से रिलीज होने पर सामने आया मुस्तफिजुर रहमान का पहला रिएक्शन, पढ़ें पूरा बयान

Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का साथ टूट गया है। जिसके बाद मुस्तफिजुर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

iconPublished: 03 Jan 2026, 11:22 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 12:14 PM

Mustafizur Rahman First Reaction on Released by KKR: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदे गए मुस्तफिजुर को बिना एक भी मैच खेले टीम से रिलीज कर दिया गया है।

अब, कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला रिएक्शन सामने आया है, और ये काफी चर्चा में है।

Mustafizur Rahman ने क्या कहा?

करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हाथ से जाने के बावजूद मुस्तफिजुर रहमान के सुर काफी बेबाक नजर आए। बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल बीडीक्रिकटाइम से बात करते हुए उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। मुस्तफिजुर ने कहा, "अगर कोई टीम उन्हें ड्रॉप करती है तो इसमें वह कुछ नहीं कर सकते।"

Mustafizur Rahman

BCCI का पक्ष

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड ने केकेआर को ये कदम उठाने के लिए कहा। साथ ही यह भी साफ किया गया कि अगर फ्रेंचाइजी चाहे तो आईपीएल नियमों के तहत उसे रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी।

KKR ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर बीसीसीआई के निर्देश का पालन करने की बात कही। फ्रेंचाइज़ी ने बताया कि बोर्ड के आदेश और आपसी सलाह के बाद मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया गया है। केकेआर ने ये भी स्पष्ट किया कि जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर जानकारी साझा की जाएगी।

Read More Here:

Vishal Jayswal Exclusive: इत्तेफाक या प्लान? विशाल जयसवाल ने विराट कोहली को कैसा किया आउट? SPORTS YAARI पर खोला राज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?