Mumbai Indians बदल देंगी क्वालीफायर 2 में प्लेइंग 11, GT पर जीत के बावजूद इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

Mumbai Indians एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जो हराकर आ रही है लेकिन उनक्स रिकॉर्ड कुछ ख़ास नहीं और इसी वजह से वे बदलाव कर सकती हैं।

iconPublished: 31 May 2025, 09:58 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 12:40 PM

भारतीय प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की हैं। शुरूआती मुकाबलों में अंक तालिका में निचले स्थान पर रहने के बाद उन्होंने कमाल की वापसी की थी। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद उन्होंने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स को हराने के बाद क्वालीफायर 2 में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है जो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करके आ रहे हैं। पिछले मुकाबले में जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती हैं।

Mumbai Indians की बल्लेबाजी क्रम:

इस मुकाबले में Mumbai Indians पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। जॉनी बैरस्टो और रोहित शर्मा एक बार फिर से पारी की शरूआत करेंगे वहीं सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर मिडल आर्डर का भार सँभालने वाले हैं।

Rohit Sharma had a new opening partner in Johnny Bairstow, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL 2025, Eliminator, New Chandigarh, May 30, 2025

हार्दिक पांड्या और मिचेल सैंटनर के ऊपर लोअर आर्डर का भार होने वाला हैं जिनके ऊपर मुकाबले को फिनिश करने का दबाव होगा। वहीं इस मुकाबले में राज अंगद बावा की जगह बेवन जेकब्स को मौका मिल सकता हैं।

Mumbai Indians का गेंदबाज़ी क्रम:

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपनी गेंदबाज़ी में एक प्रमुख बदलाव करने वाली हैं। दीपक चहर अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध हो जाएंगे और इसी वजह से उन्हें रिचर्ड ग्लिसन की जगह मौक़ा मिलने वाला हैं। मिचेल सैंटनर टीम के एकमात्र स्पिनर होंगे। वहीं दीपक चहर के अलावा, ट्रेंट बोल्ड, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या तेज़गेंदबाज़ी का भार उठाएंगे। वहीं अश्विनी कुमार और कर्ण शर्मा के बीच टीम जरुरुत क हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर म इस्त्मेमाल कर सकते हैं।

Mumbai Indians की संभावित प्लेइंग 11:

जॉनी बैरस्टो (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (बल्लेबाज़), सूर्यकुमार यादव (बल्लेबाज़), तिलक वर्मा (बल्लेबाज़), नमन धीर (बल्लेबाज़), बेवन जेकैबस (बल्लेबाज़) हार्दिक पांड्या (कप्तान) मिचेल सैंटनर (ऑल राउंडर), दीपक चहर (गेंदबाज़), ट्रेंट बोल्ट (गेंदबाज़), जसप्रीत बुमराह

Read More: IPL 2025 में अन्सोल्ड रहे ये 3 खिलाड़ी, बीच सीजन मिला मौका तो दुनिया ने माना लोहा