Mumbai Indians ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर में खड़ा किया विशालकाय स्कोर, 229 रनों का दिया लक्ष्य!

Mumbai Indians ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में 228 रनों का विशाल काय स्कोर स्कोरबोर्ड पर लगाया।

iconPublished: 30 May 2025, 09:30 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 12:40 PM

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ Mumbai Indians ने टॉस जीत कर आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करने के फैसला लिया था। हार्दिक पांड्या का लिया हुआ फैसला सही साबित भी हुआ क्योंकि मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा और विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया हैं।

Mumbai Indians ने विशालकाय स्कोर किया खड़ा:

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ Mumbai Indians ने इस प्रेशर के मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की है और सभी गेंदबाजों को हर कोने में मारा था। इसी वजह से वें अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना दिए हैं।

Mumbai Indians के बल्लेबाजों ने शरूआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी की थी और इसी वजह से गुजरात के गेंदबाज़ बेवस नजर आ रहे थे। पहले रोहित शर्मा और बैरसटो ने कमाल की शरूआत दिलाई थी उसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव और फिर तिलक वर्मा की साझेदारी हुई थी। अंत में आकर हार्दिक पांड्या ने भी बड़े शॉट लगाए और उन्होंने 9 गेंदों में 22 रन बना दिए।

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी:

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली हैं। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 50 गेंदों में 81 रन बना दिए थे जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वें प्लेऑफ में एक पारी में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने आज 300 छक्को का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जहाँ ऐसा करने वाले वें दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

Rohit Sharma raises his bat after getting to a half-century, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL 2025, Eliminator, New Chandigarh, May 30, 2025

Gujarat Titans की फील्डिंग निराशाजनक:

इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की गेंदबाज़ी के साथ साथ उनके फील्डर ने काफी निराश किया जहाँ रोहित शर्मा का शरूआत पर ही 2 कैच गवा दिए थे। वही इसके अलावा उन्होंने कुछ और कैच भी गवाए वही मिसफील्ड के जरिए भी काफी अतिरिक्त रन खर्च किए।

Read More: IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी RCB! जानें क्या बन रहा है संयोग