Mumbai AQI: मुंबई की 'जहरीली' हवा से घबराईं रितिका सजदेह, रोहित शर्मा की वाइफ का रिएक्शन वायरल

Mumbai AQI: मुंबई में बढ़ते एयर पॉल्यूशन और खतरनाक AQI स्तर को देखकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह घबरा गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ते AQI के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

iconPublished: 26 Nov 2025, 04:40 PM
iconUpdated: 26 Nov 2025, 04:49 PM

Ritika Sajdeh on Mumbai AQI: मुंबई की हवा इन दिनों लगातार जहरीली होती जा रही है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में घना धुंध छाया रहा और प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ने से लोगों में चिंता और घबराहट दोनों बढ़ गई। कई जगहों पर AQI 200 के पार पहुंचा, जिससे हवा ‘मॉडरेट’ से सीधे ‘पुअर’ कैटेगरी में चली गई।

अंधेरी ईस्ट के चकाला में AQI 255 दर्ज किया गया, जबकि पवई में यह 221 तक पहुंच गया। पीएम 2.5 का स्तर तेजी से बढ़ा है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ता है। इसी बीच रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो रहा है।

Mumbai AQI: रितिका सजदेह का रिएक्शन वायरल

मुंबई की बिगड़ती हवा को देखकर रितिका सजदेह हैरान और परेशान दोनों नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर AQI के दो स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी चौंक गए। पहले स्क्रीनशॉट में मुंबई का AQI 227 दिख रहा था और PM2.5 का स्तर 152 तक पहुंच चुका था। हवा की स्थिति को ‘सीवियर’ बताया गया। रितिका ने इसके साथ मास्क और हार्टब्रेक वाला इमोजी भी लगाया, जो उनकी चिंता साफ दर्शाता है।

Image

दूसरी स्टोरी में रितिका ने मुंबई की धुंध से ढकी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें स्क्रीन पर “AQI: 257” लिखा हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा “क्या हो रहा है”। यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी और मुंबई की हवा (Mumbai AQI) पर सवाल खड़े होने लगे।

Mumbai AQI: मुंबई का AQI क्यों बढ़ रहा है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, मुंबई की हवा (Mumbai AQI) खराब होने की सबसे बड़ी वजह है तापमान में गिरावट और धीमी हवाएं। ऐसे मौसम में प्रदूषक जमीन के पास फंस जाते हैं और हवा साफ नहीं हो पाती। स्थानीय प्रदूषण—जैसे निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल भी खराब हवा के लिए जिम्मेदार है। इन सभी कारणों ने मिलकर मुंबई की हवा को पिछले कुछ दिनों में बेहद खराब कर दिया है।

Mumbai AQI: इथियोपिया के ज्वालामुखी से आए राख के बादल का भी असर?

दिलचस्प बात यह है कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इथियोपिया के हेयली गब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट से निकली राख भी मुंबई तक पहुंच रही है। इस ज्वालामुखी से निकले सल्फर डाइऑक्साइड और फाइन पार्टिकल्स ऊपरी वायुमंडल में भारत के कई हिस्सों में पाए गए हैं।

SAFAR के संस्थापक और जलवायु वैज्ञानिक गुफरान बेग ने कहा कि यह घटना प्रदूषण बढ़ने में “सपोर्टिंग रोल” निभा सकती है। उनके अनुसार, “तापमान में गिरावट और हवा की कमी के साथ-साथ ज्वालामुखी के राख के बादलों की मौजूदगी भी असर कर रही है। जब तक हवाओं की दिशा नहीं बदलती, यह स्थिति 3-4 दिन और रह सकती है।”

Read More Here:

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब-कहां और किसके खिलाफ खेला जाएगा मुकाबला? देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, कहां होगा ये मैच?