IPL 2026 से पहले थाला फैंस के लिए आई खुशखबरी, MS Dhoni खेलेंगे आईपीएल का अगला सीजन? CSK सदस्य ने किया कंफर्म

MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खुद सीएसके के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है।

iconPublished: 07 Nov 2025, 06:54 PM
iconUpdated: 07 Nov 2025, 07:03 PM

MS Dhoni set to play IPL 2026? आईपीएल 2026 की शुरुआत में अभी वक्त है, लेकिन ‘थाला’ फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। IPL 2025 के बाद से लगातार चर्चाएं थीं कि क्या धोनी अब संन्यास लेंगे या एक और सीजन खेलेंगे, लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

दरअसल, CSK की ओर से खुद आधिकारिक पुष्टि की गई है कि एमएस धोनी अगले सीजन में भी टीम का हिस्सा रहेंगे। फ्रेंचाइजी के CEO कासी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें सूचित किया है कि वह IPL 2026 सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह खबर सामने आते ही चेन्नई के फैंस में जश्न का माहौल है।

MS Dhoni ने खुद दी CSK को जानकारी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि धोनी ने खुद अगले सीजन में खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा “एमएस ने हमसे कहा है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।” धोनी (MS Dhoni) और विश्वनाथन दोनों लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से हर सीजन से पहले यही सवाल उठता रहा है कि क्या धोनी फिर मैदान पर दिखेंगे, लेकिन इस बार CEO की बात ने सारी अटकलों को खत्म कर दिया है।

Is that the last we have seen of MS Dhoni the player in the IPL, Gujarat Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Ahmedabad, May 25, 2025

आखिरी सीजन खेल सकते हैं MS Dhoni

पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में धोनी (MS Dhoni) को कप्तानी करनी पड़ी थी। ऐसा माना जा रहा है कि थाला धोनी इस बार मैदान पर उतरकर अपने फैंस को यादगार विदाई देना चाहते हैं। अब तक उन्होंने CSK के लिए 248 मैचों में 4865 रन बनाए हैं और पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)। अगर वह अगले सीजन में उतरते हैं, तो यह उनके करियर का 19वां और CSK के लिए 17वां सीजन होगा।

संजू सैमसन पर टिकी हैं CSK की नजरें

CSK प्रबंधन अब अगले सीजन की रणनीति बनाने में जुट गया है। धोनी, CEO विश्वनाथन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की बैठक 10 और 11 नवंबर को हो सकती है, जिसमें रिटेंशन और ट्रेड से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बातचीत फिर शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि चेन्नई की ओर से एक बड़ा खिलाड़ी इस डील का हिस्सा हो सकता है।

Read More Here:

फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, एक क्लिक में देखें सभी WPL 2026 टीमों की रिलीज लिस्ट

RCB हो या MI किसने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में देखें WPL 2026 की सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट