IPL 2026 में चोट के चलते बाहर चल रहे एमएस धोनी ने नेट्स में वापसी कर दी है। उनकी इस वापसी से CSK फैंस को बड़ी राहत मिली है।
IPL 2026: CSK फैंस के लिए आई राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी
IPL 2026, MS Dhoni fitness Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, जिससे सीजन की शुरुआत ही दबाव में हो गई।
सीएसके की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई, क्योंकि टीम अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर रही है। सबसे बड़ा नाम एमएस धोनी का रहा, जो मांसपेशियों में खिंचाव के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं। हालांकि अब उनकी फिटनेस को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।
IPL 2026: एमएस धोनी ने नेट्स में की वापसी
एमएस धोनी को लेकर पहले जानकारी दी गई थी कि वह काफ स्ट्रेन यानी पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर रहना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ देखने को मिला।
Kodiyil Oruvan! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/SuztJYGNzr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2026
अब चेपॉक स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र के दौरान धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए। उनकी यह वापसी सीएसके फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है और इससे यह संकेत मिलते हैं कि वह जल्द ही मैच फिटनेस हासिल कर सकते हैं।
IPL 2026: CSK के लिए क्यों अहम है धोनी की वापसी
एमएस धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम के मेंटर और गेम रीडर भी हैं। उनकी मौजूदगी से टीम को रणनीतिक मजबूती मिलती है, खासकर मुश्किल परिस्थितियों में। धोनी के मैदान पर होने से युवा खिलाड़ियों को भी आत्मविश्वास मिलता है, जो टीम के संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में उनकी वापसी सीएसके के लिए सीजन में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ कड़ी चुनौती
चेन्नई सुपर किंग्स को अब अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में बराबरी की टक्कर देखने को मिली है, जहां दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। वहीं चेपॉक में भी पंजाब किंग्स ने सीएसके को कड़ी चुनौती दी है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।