ट्रेनिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को देखर चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ गई, वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी चिंता में नजर आ रहे हैं।
‘माही को ये क्या हुआ?’ ट्रेनिंग के दौरान धोनी ने बढ़ाई CSK की टेंशन, फैंस हुए चिंतित; देखें VIDEO
MS Dhoni fitness issue: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, एक वायरल वीडियो में धोनी को ट्रेनिंग के दौरान हल्की लंगड़ाहट के साथ चलते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। 44 साल की उम्र में भी मैदान पर सक्रिय रहने वाले धोनी की फिटनेस हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार का नजारा थोड़ा अलग नजर आया।
ट्रेनिंग के दौरान लंगड़ाते दिखे MS Dhoni
चेपॉक में हुए हालिया ट्रेनिंग सेशन के दौरान धोनी को चलते हुए असहज देखा गया। कैमरे में कैद इस वीडियो में वह हल्की लंगड़ाहट के साथ पिच के आसपास घूमते नजर आए। यह तस्वीर उस धोनी से बिल्कुल अलग थी, जो अपनी तेज रनिंग और फुर्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। हालांकि वह पूरी तरह फिट नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन मैदान पर मौजूद रहे, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह पूरी तरह बाहर नहीं हैं, मगर 100% फिट भी नहीं कहे जा सकते।
MS Dhoni struggling while walking after a practice session.
— Sonu (@Cricket_live247) March 20, 2026
I think this is his last season, as age seems to be catching up with him. pic.twitter.com/ZaR17O7O32
फैंस के बीच बढ़ी चिंता, रिटायरमेंट की चर्चा तेज
धोनी (MS Dhoni) की इस स्थिति को देखकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे हैं और उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कुछ फैंस का मानना है कि धोनी को अब अपने शरीर को ज्यादा दबाव में नहीं डालना चाहिए, जबकि कई फैंस उनके जज्बे की तारीफ करते हुए उन्हें एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
संजू सैमसन के आने से मिल सकता है विकल्प
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के पास विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन (MS Dhoni) जैसा मजबूत विकल्प मौजूद है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट धोनी के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए रणनीतिक बदलाव कर सकता है। सैमसन की मौजूदगी से टीम को संतुलन बनाने में मदद मिलेगी और जरूरत पड़ने पर धोनी को आराम भी दिया जा सकता है।

CSK की बढ़ीं मुश्किलें, चोटिल खिलाड़ियों की लंबी सूची
धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस चिंता के बीच टीम पहले से ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे की चोट के कारण शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।
IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप! सिर्फ एक दिन में 22.4 करोड़ के 3 खिलाड़ी हुए बाहर