MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य और रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि घुटने का दर्द उनके फैसले में अहम भूमिका निभा सकता है।
IPL 2026 से पहले संन्यास लेंगे धोनी? घुटने की चोट बन सकती है बड़ी वजह, खुद किया खुलासा

MS Dhoni Retirement Plans: भारतीय प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। पिछले सीजन के बीच में ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कमान संभाली।
हालांकि, कप्तान बदलने के बावजूद सीएसके की हार का सिलसिला जारी रहा। आईपीएल 2025 के समाप्त होते ही धोनी के भविष्य और रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई। अब धोनी ने खुद अपने घुटने की चोट का हवाला देते हुए इस पर बड़ा बयान दिया है।
MS Dhoni कब लेंगे रिटायरमेंट?
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट और अगले आईपीएल सीजन में खेलने को लेकर कहा कि इस फैसले में अभी समय है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में वे अगले सीजन के बारे में सोचेंगे। इसी दौरान जब एक फैन ने उनसे कहा, “आपको खेलना ही होगा”, तो धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनका घुटना अब दर्द करता है और उसका ख्याल रखना जरूरी है। उनका यह बयान फिलहाल चर्चा में है।
घुटने की चोट से जूझ रहे हैं धोनी
धोनी (MS Dhoni) पिछले कुछ सालों से घुटने के दर्द और चोट से परेशान हैं। पिछले सीजन में भी यह दर्द उनके लिए मुश्किल बना हुआ था और दौड़ने में दिक्कत हो रही थी। फैंस चाहते हैं कि वे आईपीएल 2026 में खेलें, लेकिन धोनी को देखना होगा कि उनका घुटना खेलने की इजाजत देता है या नहीं।
सीएसके चाहेगी जोरदार वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने अब तक 5 खिताब जीते हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 में पहली बार ऐसा हुआ कि टीम लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। ऐसे में फ्रेंचाइज़ी आईपीएल 2026 में वापसी के इरादे से उतरना चाहेगी।
Read more: भारत दौरे पर लियोनेल मेसी करेंगे PM मोदी, एमएस धोनी और विराट कोहली से मुलाकात; जानें तारीख