MS Dhoni: IPL 2026 से पहले नेट्स में दिखे ‘कैप्टन कूल’, प्रैक्टिस के दौरान फनी मोमेंट हुआ वायरल

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नेट्स से एमएस धोनी का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह वाइड गेंद पर बच्चे जैसी प्रतिक्रिया देते नजर आए।

iconPublished: 02 Mar 2026, 07:36 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 07:44 PM

आईपीएल 2026 के आगाज में भले अभी कुछ हफ्तों का समय बाकी हो, लेकिन टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का 19वां सीजन मार्च के आखिरी सप्ताह, संभावित रूप से 28 मार्च से शुरू हो सकता है। ऐसे में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी नए सीजन के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है।

इसी बीच टीम के सबसे बड़े सितारे महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो ने फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है, जिसमें ‘कैप्टन कूल’ अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं। धोनी का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को उनके मैदान के बाहर वाले व्यक्तित्व की झलक दिखा रहा है।

CSK ने शेयर किया MS Dhoni का मजेदार नेट्स वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी (MS Dhoni) का एक 7 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में नेट्स के दौरान एक बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज ऑफ साइड की ओर काफी वाइड गेंद डालता है।

Is that the last we have seen of MS Dhoni the player in the IPL, Gujarat Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Ahmedabad, May 25, 2025

धोनी पहले शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन गेंद की दिशा देखकर उसे छोड़ देते हैं। इसके बाद वह बच्चे जैसी मासूमियत के साथ उछलते हैं, हाथ फैलाकर अंपायर की तरह ‘वाइड’ का इशारा करते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो पर हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हैं MS Dhoni

भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और आईपीएल नियमों के अनुसार जो भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला, उसे अनकैप्ड माना जाता है।

कप्तानी में भारत को दिलाई तीन ICC ट्रॉफी

धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल कहानियों में से एक है। उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर इतिहास रचा।
उनकी शांत रणनीति, मैच पढ़ने की क्षमता और दबाव में फैसले लेने की कला उन्हें दुनिया के महानतम कप्तानों में शामिल करती है।

Uncapped MS Dhoni - ready to keep wickets to a fast bowler, Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings, IPL, Kolkata, May 7, 2025

IPL में शानदार रहा है MS Dhoni का करियर

44 वर्षीय धोनी (MS Dhoni)आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 278 मुकाबलों में 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है और टीम को लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में स्थापित किया है। IPL 2026 में भी फैंस को उनसे एक बार फिर वही फिनिशिंग टच और करिश्माई नेतृत्व देखने की उम्मीद होगी।