T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को किससे सबसे बड़ा खतरा, धोनी ने बताया कड़वा सच

T20 World Cup 2026 से पहले एमएस धोनी ने टीम इंडिया की ताकत के साथ सबसे बड़े खतरे की ओर इशारा किया और बताया कि ओस किस तरह मैच का पूरा रुख बदल सकती है।

iconPublished: 03 Feb 2026, 10:46 PM
iconUpdated: 03 Feb 2026, 11:34 PM

MS Dhoni on T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। संतुलित बल्लेबाजी, घातक गेंदबाजी और अनुभव से भरी यह टीम कागजों पर लगभग हर विरोधी से आगे नजर आती है। लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां छोटी-सी चूक भी बड़े सपने तोड़ सकती है।

इसी बीच भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को लेकर एक अहम और कड़वा सच सामने रखा है। धोनी ने साफ कहा कि टीम बेहद मजबूत है, लेकिन एक ऐसा फैक्टर है जो किसी भी मैच का रुख पलट सकता है।

T20 World Cup: ????????? ?????????????????? ?????? ???????????? ???????????? ?????? ???????????? ????????????

एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान धोनी ने कहा कि टीम इंडिया में एक बेहतरीन टीम के सभी गुण मौजूद हैं। खिलाड़ियों के पास अनुभव है, दबाव में खेलने की आदत है और हर खिलाड़ी को उसके रोल में लगातार मौके मिले हैं। धोनी के मुताबिक, “टी20 फॉर्मेट में अनुभव बहुत मायने रखता है और भारत इस मामले में काफी आगे है। अगर हालात सामान्य रहे, तो टीम इंडिया को हराना आसान नहीं होगा।”

View this post on Instagram

A post shared by Jatin Sapru (@jatin_sapru)

T20 World Cup: ओस से क्यों डरते हैं धोनी?

धोनी ने जिस सबसे बड़े खतरे की बात की, वह है ओस। उन्होंने माना कि अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान उन्हें ओस से सबसे ज्यादा डर लगता था। धोनी ने कहा, “ओस कई चीजें बदल देती है। रात के मैचों में टॉस बेहद अहम हो जाता है। अगर ओस नहीं पड़ी, तो 10 में से ज्यादातर मैच भारत ही जीतेगा।” उनके मुताबिक, ओस गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा देती है और मैच पूरी तरह बल्लेबाजी के पक्ष में चला जाता है।

T20 World Cup: टी20 क्रिकेट का अनिश्चित स्वभाव

धोनी ने यह भी याद दिलाया कि टी20 क्रिकेट में एक खिलाड़ी का खराब दिन और विरोधी का शानदार दिन पूरे टूर्नामेंट की कहानी बदल सकता है। उन्होंने कहा कि लीग या नॉकआउट स्टेज में कभी-कभी हालात ऐसे बन जाते हैं, जहां रणनीति से ज्यादा किस्मत काम करती है। ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है कि कोई खिलाड़ी चोटिल न हो और सभी अपने-अपने रोल को ईमानदारी से निभाएं।

MS Dhoni finished his IPL 2025 with a win, Gujarat Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Ahmedabad, May 25, 2025

T20 World Cup: फिर भी भारत क्यों है सबसे खतरनाक?

धोनी की चेतावनी के बावजूद टीम इंडिया की ताकत कम नहीं होती। टीम के पास शीर्ष स्तर के बल्लेबाज, मैच जिताऊ ऑलराउंडर और दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। मिडिल और लोअर ऑर्डर की गहराई, तेज और स्पिन गेंदबाजी का संतुलन और बड़े मैच जीतने का अनुभव भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे खतरनाक टीमों में शामिल करता है। बस ओस और एक खराब दिन यही वो सच है, जिससे खुद धोनी भी डरते रहे हैं।