MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले होगा बड़ा बदलाव? मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आएंगे धोनी नजर!

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की मुंबई इंडियंस की जर्सी में एक फोटो वायरल हो रही है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान माने जाने वाले धोनी का यह नया लुक आईपीएल 2026 से पहले बड़े बदलाव की अटकलों को हवा दे रहा है।

iconPublished: 07 Oct 2025, 08:08 PM
iconUpdated: 07 Oct 2025, 08:30 PM

MS Dhoni in Mumbai Indians? क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत स्वभाव और अद्भुत कप्तानी के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनके बल्ले की नहीं, बल्कि उनकी जर्सी है। उनका नाम इस बार मुंबई इंडियंस से जोड़ा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस (MI) की जर्सी में नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था फैंस के बीच अटकलों का दौर शुरू हो गया कि क्या धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छोड़ने वाले हैं?

मुंबई इंडियंस की जर्सी में MS Dhoni! फैंस हुए हैरान

धोनी (MS Dhoni) की यह तस्वीर दरअसल एक फुटबॉल मैच के दौरान की बताई जा रही है। लेकिन जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वह थी उनकी जर्सी पर लगा मुंबई इंडियंस का लोगो। नीले रंग की यह जर्सी देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुछ फैंस ने इसे “मज़ेदार इत्तेफ़ाक़” कहा, तो कईयों ने मज़ाक में लिखा—“अब धोनी भी रोहित शर्मा की टीम में!”

Group of men standing together on a wet outdoor surface near green netting, wearing athletic clothing including tank tops and shorts from brands like Emirates, Slice, and Puma. MS Dhoni is in the center wearing a white Mumbai Indians tank top, surrounded by players in various team jerseys and casual sportswear. Some hold water bottles, and they pose with arms around each other in a casual post-game setting.

हालांकि, धोनी को मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखना फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं था, क्योंकि पिछले 15 सालों से वह CSK का चेहरा बने हुए हैं। एमआई और सीएसके को आईपीएल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें माना जाता है। ऐसे में धोनी का नीली जर्सी पहनना, पीली सेना के समर्थकों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

MS Dhoni का भविष्य अब भी रहस्य बना हुआ है

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन हर साल की तरह अब भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या वह आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं। पिछले सीजन में उन्होंने घुटने की चोट के बावजूद मैदान पर कमाल दिखाया था, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं।

MS Dhoni finished his IPL 2025 with a win, Gujarat Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Ahmedabad, May 25, 2025

धोनी ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि वह दिसंबर 2025 तक फैसला लेंगे कि अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। ऐसे में फैंस बेसब्री से उनके निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की जर्सी में उनकी यह फोटो मानो “आग में घी डालने” का काम कर गई है।

READ MORE HERE:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बाबर आजम बने स्पिनर? सीरीज में दे सकते है सबको सरप्राइज

Prithvi Shaw: शतक मारने के बाद पृथ्वी शॉ ने खोया आपा, पूर्व टीम मुंबई के खिलाड़ियों से भिड़े