पहले जर्सी, फिर गलव्स और अब MS Dhoni की कार पर दिखी भारतीय सेना के गौरव की झलक, VIDEO देख हर इंडियन को होगा गर्व

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वारल हो रहा है, जिसमें पह इंडियन आर्मी की झलक वाली एक कार में नजर आ रहे हैं।

iconPublished: 23 Aug 2025, 01:13 PM
iconUpdated: 23 Aug 2025, 01:15 PM

MS Dhoni Car With Indian Army Skin: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। माही सेना के साथ ट्रेनिंग भी कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में धोनी सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलते हैं। अब इन दिनों धोनी एक कार में नजर आए, जिसमें भारतीय सेना के गौरव की झलक नजर आई।

धोनी की कार की झलक हर भारतीय के लिए एक गर्व का पल है। आईपीएल 2026 से पहले सड़कों पर नजर आए। माही विशाल SUV Hummer H2 में नजर आए। इससे पहले धोनी को मैच के दौरान इंडियान आर्मी की झलक वाले गलव्स भी इस्तेमाल करते हुए देखा जा चुका है।

MS Dhoni की कार ने सबका ध्यान खींचा

बता दें कि किसी शख्स ने धोनी की कार का वीडियो शूट किया। कार का पीछा करते हुए वीडियो बनाने वाले शख्स ने दिखाया कि इंडियन आर्मी की झलक वाली कार में एमएस धोनी बैठे हुए हैं। खुद धोनी ही कार चला रहे थे। उनके अलावा कार में कोई भी दूसरा शख्स नहीं था।

क्या आईपीएल 2026 में खेलेंगे धोनी?

फैंस के मन में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या माही 2026 के आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे? माही की तरफ से कुछ साफ नहीं किया गया है कि वह खेलेंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने एक इवेंट के दौरान यह जरूर कहा था कि वह अगले पांच साल तक खेल सकते हैं, लेकिन आंखों के सिवा उनके जिस्म का कोई भी हिस्सा साथ नहीं देगा।

MS Dhoni

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

गौरतलब है कि धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा है। बताते चलें कि धोनी पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं।

Read more: 46 की उम्र में भी नहीं थक रहा ये खिलाड़ी, CPL 2025 में पंजा खोलकर की भुवनेश्वर कुमार और मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी

तारीख हो गई कन्फर्म... भारत में इस दिन एक्शन में दिखेंगे लियोनेल मेसी! नोट कर लें डेट और वेन्यू

Follow Us Google News