MS Dhoni: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस को थाला-ऋतु का ये वीडियो जमकर पसंद आ रहा है।
IPL 2026 के लिए CSK के महारथियों ने शुरू किया अभ्यास, VIDEO में थाला-ऋतुराज ने जड़े एक से एक धमाकेदार शॉट
Table of Contents
IPL 2026, MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अभी कुछ दिन बाकी है। ऐसे में कई खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट चुके हैं।
पांच बार विजेता रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में कुछ नए कलेवर में नजर आ रही है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
धोनी-गायकवाड़ का वीडियो वायरल
आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खेलते नजर आए। दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स में जमकर पसीना बहाते दिखे। सोशल मीडिया पर फैंस को थाला-ऋतु का ये वीडियो जमकर पसंद आ रहा है।
In sync. Firing in tandem!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 14, 2026
Rutu & Thala, for you 💛#WhistlePodu #AnbudenDiaries pic.twitter.com/SJCOQiFnMF
MS Dhoni ने लगाए हेलीकॉप्टर शॉट
धोनी ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट्स खेलकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया तो वहीं कप्तान गायकवाड़ ने भी मौदान के चारो ओर चौके-छक्के की बरसात करते हुए साफ मैसेज दे दिया कि इस बार उन्हें हल्के में लेने की गलती कोई भी टीम ने करे।

MS Dhoni का आईपीएल रिकॉर्ड
धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेले हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए 5439 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में वह अधिकतर डेथ ओवरों में छोटे लेकिन प्रभावी कैमियो करते नजर आए थे और 13 पारियों में 196 रन बनाए थे। हालांकि, सीएसके के सीईओ के. विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी आईपीएल 2026 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और सभी मैच खेलने की उम्मीद है।

IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (RR से ट्रेड किए गए), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रूइस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज.
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: अकील हुसैन (Rs 2 करोड़), प्रशांत वीर (14.20 करोड़), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़), मैथ्यू शॉर्ट (1.5 करोड़), अमन खान (40 लाख), सरफराज खान (Rs 75 लाख), मैट हेनरी (Rs 2 करोड़), राहुल चाहर (5.2 करोड़), जैक फाउलकेस (75 लाख)
Read More:IPL 2026 शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, टीम का स्टार सदस्य हुआ बाहर
दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद केविन पीटरसन का बड़ा ऐलान, IPL 2026 में नई भूमिका में आएंगे नजर