रांची की सड़कों पर विंटेज रोल्स-रॉयस दौड़ाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, पीछे दौड़े फैंस; देखें VIDEO

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस कार दौड़ाते नजर आए। उनकी इस झलक को देखने के लिए फैंस पीछे भागते दिखे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

iconPublished: 08 Sep 2025, 02:46 PM
iconUpdated: 08 Sep 2025, 02:57 PM

MS Dhoni riding his vintage Rolls Royce: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह मैदान पर उनका बल्ला या कप्तानी नहीं बल्कि उनका शानदार कार कलेक्शन बना है। महेंद्र सिंह धोनी कप अकसर गाड़ियों के साथ रोड पर देखा जाता है।

धोनी (MS Dhoni) हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस कार के साथ नजर आए। जैसे ही उन्होंने यह कार अपने फार्महाउस से बाहर निकाली, लोगों की निगाहें थम गईं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

MS Dhoni की कार के पीछे भागे फैंस

धोनी (MS Dhoni) का कार और बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं है। समय-समय पर वह अपनी लग्जरी गाड़ियों और बाइक्स के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी क्लासिक रोल्स-रॉयस को ड्राइव किया, जो शाही अंदाज में रांची की सड़कों पर दौड़ती नजर आई। जैसे ही फैन्स ने धोनी को इस विंटेज कार में देखा, कई लोग हैरान रह गए और उनकी कार के पीछे दौड़ पड़े। वहीं कई फैंस ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।

VS 8NenonXMSDhoniwithhisvintageRolls RoyceonthestreetsofRanchihttpstcosvT4agvKwNX 0 18

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

धोनी (MS Dhoni) सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं बल्कि सादगी और अलग अंदाज के लिए भी पहचाने जाते हैं। करोड़ों की दौलत और शोहरत के बावजूद वह आज भी अपने शहर रांची से गहरा जुड़ाव रखते हैं। यही वजह है कि अक्सर उन्हें बिना किसी तामझाम या सुरक्षा घेरे के शहर की सड़कों पर देखा जाता है।धोनी की विंटेज रोल्स-रॉयस में यह झलक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 को लेकर बना हुआ संशय

महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे है। हर सीजन के बाद उनके रिटायरमेंट की चर्चा तेज होती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते है।

READ MORE HERE:

AFG vs HK: एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भिड़ेंगे अफ़गानिस्तान और हांगकांग, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मुकाबला लाइव

“ये शर्मनाक था…” इंग्लैंड के खिलाफ विशाल हार के बाद छलका साउथ अफ्रीका के कोच का दर्द

Asia Cup 2025: कप्तान सूर्या या अभिषेक शर्मा नहीं, इस खिलाड़ी को दिनेश कार्तिक ने बताया भारत का ट्रंप कार्ड; गेंदबाजों के खोल देगा धागे

Follow Us Google News