MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा कदम उठाते हुए संजू सैमसन को ट्रेड कर लिया है। माना जा रहा है कि वे भविष्य में एमएस धोनी की भूमिका निभा सकते हैं, वहीं धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हुए फैंस का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं।
MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी ने शुरू की तैयारी, नेट्स में बरसाए ताबड़तोड़ छक्के-चौके
MS Dhoni practising for IPL: आईपीएल 2026 को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा तेज है। सभी फ्रेंचाइजियों ने कुछ दिनों पहले ही अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद अब सभी टीमें अगले सीजन की रणनीति और तैयारी में जुट गई हैं, जिसके चलते आईपीएल 2026 फैंस के बीच अभी से सुर्खियों में है।
इस रिटेंशन फेज के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा चर्चा में रही, क्योंकि फ्रेंचाइज़ी ने इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान में उतरते हुए नजर आएंगे। यही वजह है कि धोनी ने आईपीएल 2026 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
MS Dhoni अभ्यास करते हुए आए नजर
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे मैदान में बड़े-बड़े शॉट्स लगाते दिखे, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो पुराना है और माना जा रहा है कि यह पिछले साल का है क्योंकि इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का कोई कैंप आयोजित नहीं किया गया है। वीडियो में खलील अहमद की गेंद पर धोनी ने कई शॉट्स लगाए, लेकिन अंत में खलील ने ही उन्हें कैच आउट कर दिया।
संजू सैमसन ट्रेड होकर CSK में आए
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, और इसी वजह से आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा कदम उठाते हुए संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर लिया है। फैंस का मानना है कि संजू सैमसन भविष्य में धोनी की भूमिका निभा सकते हैं और टीम के अगले कप्तान या विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

धोनी के दीवाने हैं फैंस
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बाद से वे सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं। धोनी जब भी मैदान पर उतरते हैं, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतज़ार करते हैं, और हर सीजन उनकी लोकप्रियता और क्रेज पहले से बढ़ता ही जा रहा है।
Read More Here:
IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल