IPL 2026 में धोनी नहीं पहनेंगे 7 नंबर की जर्सी? सोशल मीडिया पर माही के एक पोस्ट से मचा हड़कंप

IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने जर्सी नंबर 7 छोड़कर नंबर 8 अपनाने का संकेत दिया है, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ गया है।

iconPublished: 18 Mar 2026, 12:18 AM

MS Dhoni changing his jersey number ahead of IPL 2026? भारतीय क्रिकेट में अगर किसी जर्सी नंबर को पहचान मिली है, तो वह है महेंद्र सिंह धोनी का नंबर 7। यह नंबर सिर्फ एक जर्सी नहीं, बल्कि माही की पहचान बन चुका है। लेकिन IPL 2026 से पहले अब यही पहचान बदलती नजर आ रही है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी के एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। जैसे-जैसे IPL 2026 करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बार धोनी अलग नंबर की जर्सी में नजर आएंगे?

MS Dhoni के फेसबुक पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस

धोनी (MS Dhoni) के एक फेसबुक पोस्ट ने इस पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं, 7 उनमें से एक है। लेकिन अब मैं नंबर 7 को नंबर 8 से स्विच कर रहा हूं, वजह जल्द बताऊंगा।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या सच में धोनी IPL 2026 में नंबर 7 की जर्सी नहीं पहनेंगे।

क्यों बदल सकते हैं MS Dhoni जर्सी नंबर?

धोनी (MS Dhoni) ने अपने पोस्ट में जर्सी नंबर बदलने की बात तो साफ कर दी, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। यही कारण है कि अटकलों का बाजार गर्म है। कई फैंस इसे किसी खास कारण या नए अध्याय की शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज एक सरप्राइज मान रहे हैं। असली वजह क्या है, यह तो खुद धोनी के खुलासे के बाद ही सामने आएगा।

MS Dhoni finished his IPL 2025 with a win, Gujarat Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Ahmedabad, May 25, 2025

जडेजा के जाने से खाली हुआ नंबर 8?

चेन्नई सुपर किंग्स में नंबर 8 की जर्सी लंबे समय तक रविंद्र जडेजा पहनते थे। लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होने के बाद अब यह नंबर खाली हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी इस खाली स्लॉट को भर सकते हैं और नंबर 8 की जर्सी पहन सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: IPL 2026: आईपीएल के बीच में खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला?

IPL 2026 से पहले RCB और SRH को लगा जोर का झटका, लीग के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं ये धाकड़ खिलाड़ी

पैट कमिंस नहीं अभिषेक शर्मा संभालेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कमान! IPL 2026 से पहले SRH फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी