MS Dhoni and Gautam Gambhir: भारत के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी लंबी सोशल मीडिया चुप्पी तोड़ते हुए हेड कोच गौतम गंभीर को दिल से धन्यवाद दिया और बुमराह के लिए खास मैसेज लिखा।
'कोच साहब...' 603 दिन बाद सोशल मीडिया पर लौटे MS Dhoni, गौतम गंभीर और बुमराह के बारे में लिखी दिल छू लेने वाली बात
Table of Contents
MS Dhoni and Gautam Gambhir: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 8 मार्च की शाम को इतिहास रच दिया। अपने घर पर पहली बार कोई टीम ट्रॉफी जीती और पहली बार ही ऐसा हुआ जब लगातार दो बार कोई देश इसे अपने नाम करने में कामयाब हुआ।
इस टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक चीजें पहली बार देखने को मिली लेकिन सबसे चौंकाने वाला पल मैदान के बाहर आया। जब भारत के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी लंबी सोशल मीडिया चुप्पी तोड़ते हुए हेड कोच गौतम गंभीर को दिल से धन्यवाद दिया और बुमराह के लिए खास मैसेज लिखा।
MS Dhoni ने पोस्ट में क्या लिखा?
धोनी ने अपने पोस्ट में टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर के भारतीय क्रिकेट फैंस को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास बनते देखना बहुत खास रहा और टीम का प्रदर्शन शानदार था। इसी पोस्ट में धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर भी एक खास लाइन लिखी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा कि “कोच साहब की मुस्कान उन पर बहुत अच्छी लगती है और मुस्कान के साथ उनकी तीव्रता एक खतरनाक कॉम्बिनेशन बनाती है। आप सब इस पल को सेलीब्रेट करें। (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही बेहतर है… चैंपियन गेंदबाज)”
View this post on Instagram
MS Dhoni के पोस्ट पर आया गंभीर का रिएक्शन
धोनी के इस पोस्ट पर कोच गौतम गंभीर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "और मुस्कुराने के पीछे की वजह आप हैं, आपसे मिलकर अच्छा लगा!" सोशल मीडिया पर धोनी के इस पोस्ट ने जितनी सनसनी मचाई थी उससे ज्यादा गौतम गंभीर के इस पोस्ट ने भी तहलका मचाया है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने के मामले में एमएस धोनी से भी आगे निकल गए हैं।

गौतम गंभीर भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उसके बाद गंभीर 2011 ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया में भी थे। इस बार भी गंभीर ने फाइनल में 97 रनों की पारी खेली थी।
धोनी से आगे निकले गंभीर
गंभीर और धोनी बतौर खिलाड़ी दो-दो वर्ल्ड कप जीत चुके हैं मगर अब बतौर कोच भी गंभीर ने एक वर्ल्ड कप जीत लिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के मामले में गौतम गंभीर अब एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं।