एमएस धोनी नेट वर्थ: एमएस धोनी ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। तो आइए जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है।
एमएस धोनी नेट वर्थ: कितनी संपत्ति, गाड़ियों और रकम के मालिक हैं माही? यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
एमएस धोनी नेट वर्थ MS Dhoni Net Worth: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने जब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला, तब तक उन्हें कप्तानी और मैच फिनिशिंग के लिए जाना गया। अब धोनी को ना सिर्फ भारत का बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक होने के लिए जाना जाता है। बता दें कि धोनी मौजूदा वक्त में सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, जिससे उनकी कमाई का कुछ हिस्सा आता है।
आईपीएल के अलावा फिलहाल धोनी की कमाई के मुख्य जरियों में ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल है, जिसके जरिए वे करोड़ों की कमाई करते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपनी ज्यादातर वक्त रांची में बने फॉर्म हाउस में गुजारते हैं। धोनी उन चुनिंदा क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी लाइलाइट में बने रहते हैं।

एमएस धोनी नेट वर्थ, एमएस धोनी की टोटल नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी की टोटल नेट वर्थ करीब 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। माही के पास कमाई के कई तरीके हैं। तो आइए जानते हैं कि माही की नेटवर्थ का ब्रेकडाउन क्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा वक्त में धोनी एक महीने में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये कमाते हैं।

आईपीएल से अब तक की कमाई, एमएस धोनी नेट वर्थ
2008 आईपीएल- 06 करोड़
2009 आईपीएल- 06 करोड़
2010 आईपीएल- 06 करोड़
2011 आईपीएल- 8.28 करोड़
2012 आईपीएल- 8.28 करोड़
2013 आईपीएल- 8.28 करोड़
2014 आईपीएल- 12.5 करोड़
2015 आईपीएल- 12.5 करोड़
2016 आईपीएल- 12.5 करोड़
2017 आईपीएल- 12.5 करोड़
2018 आईपीएल- 15 करोड़
2019 आईपीएल- 15 करोड़
2020 आईपीएल- 15 करोड़
2021 आईपीएल- 15 करोड़
2022 आईपीएल- 12 करोड़
2023 आईपीएल- 12 करोड़
2024 आईपीएल- 12 करोड़
2025 आईपीएल- 04 करोड़

अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए फीस, एमएस धोनी नेट वर्थ
भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर्स को एक मैच के लिए भी मोटी रकम मिलती है। धोनी को भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख रुपये मिलते थे। इसके अलावा एक वनडे के लिए 6 लाख और एक टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।

विज्ञापनों से मोटी कमाई, एमएस धोनी नेट वर्थ
भले ही धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए करीब 5 साल का वक्त गुजर चुका है, लेकिन विज्ञापनों के लिए उनकी डिमांड में कोई कमी नहीं आई है। वह कई बड़ी कंपनियों के साथ विज्ञापनों का काम करते हैं। इन कंपनियों में...
SBI, मास्टर कार्ड, Fire Bolt, जियो सिनेमा, स्किपर पाइप, गल्फ ऑयल, एशियन फुटवेयर, Skipper Pipes, Winzo, MYK Laticrete, Garuda Aerospace, Oppo, Cars24 आदि शामिल हैं।
एक विज्ञापन के लिए एमएस धोनी की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी एक विज्ञापन के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की की रकम लेते हैं।
लग्जरी फॉर्महाउस और होटल, एमएस धोनी की टोटल नेट वर्थ
रांची में धोनी का फॉर्महाउस कुल 43 एकड़ में फैला हुआ है। वह अपने फॉर्महाउस में Organic farming करते हैं। फॉर्महाउस की कीमत को लेकर सही जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत करीब 30 से 35 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा रांची में उनका एक होटल Hotel Mahi Residency भी है।
फॉर्महाउस और होटल के अलावा धोनी का कड़कनाथ चिकन फॉर्महाउस भी खूब सुर्खियां बटोरता है। उनके चिकन फॉर्महाउस का चिकन काफी महंगा होता है और करीब 1000 पति किलो के हिसाब से बिकता है।
कार और बाइक्स का शौक
कार और बाइक के लिए धोनी का प्रेम जगजाहिर है। फॉर्महाउस में माही के पास एक पूरा शोरूम है, जिसमें वह तरह-तरह की बाइक्स और कार को रखते हैं। धोनी को अक्सर रांची में कार या बाइक्स पर घूमते हुए देखा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पास मौजूदा वक्त में- Hummer H2, AudiQ7, Land Rover, Ferrari 599GTO, NissanJonga, mercedes Benz GLE, Rolls Royas Silver WraithII जैसी कारों का कलेक्शन है।
इसके अलावा उनके शोरूम में- Kawasaki Ninja H2, Harley Davison FatBoy, Ducati 1098 और Yamaha RD 350 जैसी तमाम बाइक्स शामिल हैं। माही के पास एक से बढ़कर एक विटेज कार और बाइक्स मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर इनएक्टिव
गौरतलब है कि धोनी सोशल मीडिया पर लगभग पूरी तरह से इनएक्टिव रहते हैं। सालों साल गुजर जाते हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर इनएक्टिव होने के कारण फैंस के अंदर उन्हें देखने का उत्सुकता और ज्यादा नजर आती है। कहीं किसी भी इवेंट में धोनी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। 2020 के बाद से फैंस उन्हें सिर्फ आईपीएल में ही देख पा रहे हैं।
Rishabh Pant: गुवाहाटी टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज