Watch: पलक झपकते ही बिखेर दी गिल्लियां, धोनी ने 43 साल की उम्र में 0.12 सेकंड के अंदर कर डाली स्टंपिंग

MS Dhoni Lightning Fast Stumping: एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में तेज-तर्रार स्टंपिंग करके दुनिया को हैरान कर दिया।

iconPublished: 28 Mar 2025, 08:38 PM
iconUpdated: 28 Mar 2025, 11:34 PM

MS Dhoni Lightning Fast Stumping Video: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर अपनी तेज-तर्रार स्टंपिंग से दुनिया को हैरान कर दिया। आईपीएल 2025 का 8वां लीग मैच सीएसके और आरसीबी के बीच चेन्नई के चेपॉप स्टेडियम में में खेला जा रहा है। मुकाबले में धोनी ने 0.12 सेकंड में अपनी स्टंपिंग का कमाल दिखाते हुए बेंगलुरु के फिलिप सॉल्ट को पवेलियन की राह दिखाई।

पकल झपकते ही MS Dhoni ने किया कमाल

बता दें कि धोनी के स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद आरसीबी के फिलिप सॉल्ट को गेंद फेंकते हैं। सॉल्ट ऑफ स्टंप पर जाती हुई गेंद को मिस कर देते हैं।

गेंद धोनी के ग्लव्स में जाती है और जैसे ही सॉल्ट क्रीज के अंदर पैर उठाते हैं, वैसे ही माही स्टंपिंग कर देते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि धोनी उस वक्त स्टंपिंग करते जब सॉल्ट पैर क्रीज के तो अंदर होते है, लेकिन उनका पैर हवा में रहता है। माही की यह स्टंपिंग देखते ही बन रही है।

पिछले मुकाबले में भी स्टंपिंग से किया था कमाल (MS Dhoni)

चेन्नई ने पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धोनी ने विरोधी टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपनी स्टंपिंग का शिकार बनाया था। 43 साल की उम्र में धोनी की यह फुर्ती वाकई तारीफ-ए-काबिल है। धोनी की स्टंपिंग के आगे युवा से युवा कीपर भी फीका पड़ जाता है।

पहला मैच जीती चेन्नई सुपर किंग्स

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में जीत 4 विकेट से जीत हासिल की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है।

Read more:

RCB vs CSK मैच से पहले चेन्नई के चेपॉक में हुई दो चिर प्रतिद्वंद्वी की मुलाकात, देखें फिर क्या हुआ...

Follow Us Google News