चेपॉक में ‘रोअर 2026’ इवेंट के दौरान एमएस धोनी की ग्रैंड एंट्री ने फैंस को भावुक कर दिया। स्टेडियम में ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
IPL 2026: चेपॉक में एमएस धोनी की हुई ग्रैंड एंट्री, उन्हें देख फैंस की आंखें हुई नम; VIDEO वायरल
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के गढ़ चेपॉक में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट फैन को भावुक कर दिया। ‘Roar 2026’ इवेंट के दौरान जैसे ही एमएस धोनी ने मैदान पर कदम रखा, पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा।
फैंस के लिए यह पल और भी खास इसलिए बन गया क्योंकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में मौजूद हर फैन बेकरार नजर आया।
IPL 2026: धोनी की एंट्री ने बना दिया यादगार पल
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘Roar 2026’ इवेंट का आयोजन किया, जिसमें टीम के पुराने और मौजूदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जैसे ही एमएस धोनी की ग्रैंड एंट्री हुई, फैंस अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। कई फैंस की आंखें नम हो गईं और स्टेडियम में जबरदस्त माहौल बन गया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A CSK fan at heart, Our star SK in the house 🥳#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/Sl8aG0xmGH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026
IPL 2026: दिग्गज खिलाड़ियों ने बढ़ाई इवेंट की रौनक
इस इवेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए। सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो समेत कई स्टार्स ने फैंस का मनोरंजन किया और पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग सेशन के बाद मजेदार गेम्स में हिस्सा लिया, जिससे फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिला।
धोनी पर अब भी टिकी हैं CSK की उम्मीदें
44 साल के हो चुके एमएस धोनी के लिए यह आईपीएल सीजन बेहद अहम माना जा रहा है। भले ही उनकी फिटनेस और बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठते रहे हों, लेकिन CSK के लिए उनकी अहमियत अब भी कम नहीं हुई है।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट