MS Dhoni: एमएस धोनी सिर्फ अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए ही नहीं जाने जाते। बाइक और कारों के प्रति उनका प्रेम हमेशा जगजाहिर है। यही वजह है कि माही भाई के फैंस भी अपनी बाइक्स लेकर उनके पास आते हैं।
ऐसी दीवानगी नहीं देखी... फैन की बाइक के दीवाने हुए MS Dhoni, VIDEO देख दिल हो जाएगा खुश
MS Dhoni Autograph on Fan Bike: महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें पूरा देश प्यार से ‘माही’ कहता है, एक बार फिर अपने सरल स्वभाव की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी सड़क पर एक फैन की बाइक देखकर रुक जाते हैं। फैन के कहने पर वे बाइक पर अपना ऑटोग्राफ भी देते हैं।
ये देखकर सभी के दिलों में खुशी छा गई। एमएस धोनी (MS Dhoni) हमेशा से अपने शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि उन्हें बाइक और कारों का भी बहुत शौक है।
धोनी ने जीता फैन का दिल
वीडियो में एक फैन अपनी बाइक लेकर एमएस धोनी के पास आता है। धोनी पहले बाइक पर ऑटोग्राफ देते हैं। ऑटोग्राफ लेने के बाद, फैन धोनी को बाइक स्टार्ट कर के दिखाता है, और माही भाई बाइक का साइलेंसर देखकर चौंक जाते हैं।
MS Dhoni giving autograph to a fan on his bike. ❤️pic.twitter.com/WVOwCxXqgI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 8, 2025
धोनी खेलेंगे आईपीएल 2026
लंबे समय से यह चर्चा थी कि क्या एमएस धोनी आईपीएल से अब संन्यास ले लेंगे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस पर विराम लगा दिया है। टीम के CEO काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे। उन्होंने कहा, "धोनी ने बता दिया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।"
MS Dhoni के आईपीएल आंकड़े
आईपीएल 2025 में एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर कैटेगरी में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। हालांकि CSK का प्रदर्शन उस सीजन में अच्छा नहीं रहा और टीम आखिरी स्थान पर रही। धोनी ने 13 मैचों में 196 रन बनाए और बीच सीजन में रुतुराज की चोट के बाद टीम की कप्तानी भी संभाली। धोनी अब तक 278 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 5439 रन, 24 अर्धशतक और 5 खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
Read More Here:
RCB हो या MI किसने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में देखें WPL 2026 की सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन