IPL 2026 से पहले MS Dhoni ने फैंस का दिल तोड़ा, VIDEO में कह दी ऐसी बात; सुनकर CSK फैंस पीट लेंगे माथा!

MS Dhoni: एमएस धोनी ने अगले 5 सालों तक क्रिकेट खेलने पर बड़ा अपडेट दिया है। माही का यह अपडेट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।

iconPublished: 03 Aug 2025, 05:54 PM
iconUpdated: 03 Aug 2025, 06:07 PM

MS Dhoni Update For Playing Cricket Next 5 Years: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल में एक बार आईपीएल के जरिए मैदान पर उतरते हैं। थाला को देखने के लिए फैंस पूरा साल इंतजार करते हैं। 2025 के आईपीएल में भी धोनी का जलवा देखने को मिला था, जहां उन्होंने मैदान पर कुछ कमाल की पारियां खेलकर अपने चाहने वालों का मनोरंजन किया था। लेकिन अब IPL 2026 से पहले माही ने फैंस का दिल तोड़ देने वाली बात कह दी है।

फैंस हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। धोनी ने 2026 के सीजन से पहले अपने खेलने पर ऐसा अपडेट दिया, जिससे सुनने के बाद फैंस का दिल टूट जाएगा।

MS Dhoni ने आगे खेलने पर दिया अपडेट

एक इवेंट में बात करते हुए धोनी ने बताया कि वह अगले 5 सालों तक खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन डॉक्टर ने सिर्फ 'आई साइट' के लिए क्लियरेंट दिया है पर पूरी बॉडी के लिए नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अगले सीजन को लेकर क्या फैसला करते हैं।

धोनी घुटने की इंजरी से परेशान

बता दें कि धोनी बीते कुछ सालों से घुटने की इंजरी से परेशान है। पिछले सीजन भी फैंस माही के घुटने को लेकर परेशान दिखाई दिए थे। वहीं 2024 के सीजन में भी धोनी इंजरी से परेशान नजर आए थे।

MS Dhoni

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

माही उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो पहले सीजन से आईपीएल जलवा बिखेर रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा है।

Read more: भारत-पाकिस्तान चैंपियंस एक ही मैदान पर थे मौजूद? जानें वायरल VIDEO का पूरा सच! WCL आयोजकों ने किया साफ

'ये तुम्हारा गेम नहीं...' यशस्वी जायसवाल ने बीच मैदान सरेआम बेन डकेट की उड़ाई खिल्ली, स्लेज करते हुए कह डाली ये बात

WCL में छाया प्यार का जादू, एबी डिविलियर्स ने जड़ा शतक तो मैदान पर किसी ने किया प्यार का इजहार; VIDEO

Follow Us Google News