MS Dhoni: एमएस धोनी को 'हुक्का' पीना पसंद, CSK के साथी खिलाड़ी ने उगल दिया सच

MS Dhoni: एमएस धोनी के साथ खेलने वाले खिलाड़ी ने बताया कि माही हुक्का पीने के शौकीन हैं।

iconPublished: 04 Dec 2025, 02:10 PM
iconUpdated: 04 Dec 2025, 02:28 PM

MS Dhoni Hookah: एमएस धोनी (MS Dhoni) के हुक्का पीनो को लेकर इरफान पठान पहले ही बखेड़ा खड़ा कर चुके हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के हुक्का पीने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ खेल चुके खिलाड़ी ने बड़ा सच उगला है। साथी खिलाड़ी ने साफ कर दिया कि धोनी को हुक्का पीना पसंद है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने धोनी का नाम लिए बगैर कहा था कि जो उनके लिए हुक्का बनाता है, उसे ही टीम में जगह मिलती थी। अब एक बार फिर माही का हुक्का पीना चर्चा में आया है।

धोनी के साथी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी (MS Dhoni)

न्यूज 24 के हवाले से चेन्नई सुपर किंग्स में खेल चुके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइक हसी ने बताया कि धोनी को हुक्के का शौक था। हसी ने कहा कि खिलाड़ियों और क्रिकेट पर बातचीत करते वक्त कभी-कभी शीशा हुक्का (फ्लेवर वाली तंबाकू) को एंजॉय करते थे और साथ में खाना खाते थे। हसी ने कहा कि यह उनकी सोशलाइजिंग और टीम के साथ बॉन्डिंग करने का तरीका था।

MS Dhoni

रांची में विराट कोहली से मुलाकात (MS Dhoni)

इन दिनों भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला गया था। मुकाबले से पहले विराट कोहली को रांची में धोनी के फॉर्महाउस पर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद कोहली के बल्ले से शतक भी निकला था।

MS Dhoni dinner party for indian cricketers in Ranchi, Virat Kohli Rishabh Pant & Ruturaj Gaikwad joins ahead IND vs SA 1st ODI match

आईपीएल 2026 की तैयारी

गौरतलब है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका अगले सीजन में खेलना लगभग तय है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा चुका है कि धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि धोनी अगले सीजन के बीच से ही संन्यास ले सकते हैं।

Read more: ODI सीरीज के बाद कम नहीं होगा गेंदबाजों का सिरदर्द, विजय हजारे के बाद अब रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में भी करेंगे वापसी!

Palash Muchhal: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी की शरण में पहुंचे पलाश मुछाल, स्मृति मंधाना के मंगेतर की सामने आई तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में टूटा 69 मैचों का सिलसिला, 13 साल बाद हुआ ऐसा... पिंक बॉल टेस्ट में कप्तान स्टीव स्मिथ के फैसले ने किया हैरान