IPL 2026 से पहले MS Dhoni का दिखा शानदार जेस्चर, वर्ल्ड चैंपियंस को चेपॉक में किया सम्मानित

IPL 2026 से पहले चेन्नई के चेपॉक में आयोजित ‘रोर 2026’ इवेंट में MS Dhoni ने शानदार जेस्चर दिखाते हुए संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सम्मानित किया।

iconPublished: 22 Mar 2026, 09:11 PM
iconUpdated: 22 Mar 2026, 09:26 PM

MS DHoआईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में जश्न और जोश का माहौल देखने को मिला। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

इस इवेंट के केंद्र में रहे एमएस धोनी, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी दिल जीतना जानते हैं। धोनी ने टीम इंडिया को हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर एक शानदार मिसाल पेश की।

IPL 2026: चेपॉक में धोनी ने किया वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान

22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस ‘मीट एंड ग्रीट’ इवेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। इसी दौरान एमएस धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Image

संजू सैमसन और शिवम दुबे ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि आयुष म्हात्रे ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। धोनी द्वारा इन खिलाड़ियों को चेपॉक के मैदान पर सम्मानित करना इस इवेंट का सबसे खास पल रहा।

IPL 2026: ‘रोर 2026’ में जुटे CSK के दिग्गज

इस कार्यक्रम को चेन्नई सुपर किंग्स ने ‘रोर 2026’ नाम दिया था, जिसमें कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आए। अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और मुथैया मुरलीधरन जैसे बड़े नाम इस इवेंट का हिस्सा बने।

IPL 2025 में निराशाजनक रहा था CSK का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। IPL 2025 में टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी। ऐसे में टीम इस बार नई ऊर्जा और नए इरादों के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। धोनी की मौजूदगी और टीम का अनुभव CSK के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है।

Read More: IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK टीम पर लगा ग्रहण, नाथन एलिस के बाद अब एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल; धोनी ब्रिगेड पर छाया संकट!