IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले, गुरुवार रात, 27 नवंबर को क्रिकेट इतिहास के सबसे खास पलों में से एक देखने को मिला। विराट कोहली और दूसरे खिलाड़ी अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्महाउस पर प्राइवेट डिनर के लिए पहुंचे।
एमएस धोनी के घर सजी महफिल-ए-दावत का दस्तरखान, डिनर में विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी शामिल; VIDEO वायरल
MS Dhoni Dinner Party for Indian Cricketers: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। विराट कोहली सबसे पहले रांची पहुंचे।
इन सबके बीच, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कई भारतीय क्रिकेटरों को रांची में अपने घर बुलाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
MS Dhoni के घर सजी इन क्रिकेटरों की महफिल
रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फार्महाउस पर गुरुवार, 27 नवंबर रात एक खास महफिल सजी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत और युव बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को धोनी के घर पर प्राइवेट डिनर के लिए पहुंचते देखा गया।
Virat Kohli reached MS Dhoni's home for dinner. pic.twitter.com/5wAw05LWGP
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 27, 2025
.@RishabhPant17 can we get some Mahi-Rat Pictures 🥹🤞 pic.twitter.com/UZ9kinPfoW
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 27, 2025
खुद ड्राइव करके होटल छोड़ने गए धोनी
रांची पहुंचने के बाद विराट कोहली अभ्यास के बाद सीधे एमएस धोनी के घर गए। कुछ घंटों बाद, धोनी ने एक शानदार जेस्चर दिखाते हुए खुद कार चलाकर कोहली को टीम होटल तक छोड़ा। धोनी को कार ड्राइव करते देखकर फैंस ने तुरंत वीडियो बना लिया, जो रातोंरात वायरल हो गया।
Mahi himself went to drop his Cheeku in the team hotel.🥹❤️ pic.twitter.com/ORLVKDJviw
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 27, 2025
सीरीज और कोहली की जिम्मेदारी
भारतीय टीम हाल ही में गुवाहाटी में 408 रनों की बड़ी हार और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवाने के दबाव में है। अब वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। कप्तान शुभमन गिल के बाहर होने से टॉप ऑर्डर में कोहली की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो गई है। ये तीन मैचों की सीरीज केएल राहुल की कप्तानी में खेली जाएगी।
Read More Here:
शिखा पांडे के लिए UPW और RCB के बीच जोरदार टक्कर, किस टीम ने मारी बाजी? 2.4 करोड़ में किया साइन
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन