MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले धांसू लुक में नजर आए एमएस धोनी, वाइफ साक्षी भी दिखी साथ; VIDEO

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वाइफ साक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी का लुक फैंस का दिल जीत रहा है।

iconPublished: 14 Nov 2025, 03:38 PM
iconUpdated: 14 Nov 2025, 04:09 PM

MS Dhoni Dashing Look: एमएस धोनी (MS Dhoni) को देखने के लिए हमेशा ही फैंस बेताब नजर आते हैं। माही का सोशल मीडिया पर ना एक्टिव रहना फैंस अंदर उन्हें देखने के लिए और उत्सुकता पैदा कर देता है। अब धोनी आईपीएल 2026 से पहले धांसु लक में नजर आए। माही के साथ उनकी वाइफ भी दिखाई दीं।

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यह वीडियो कहां का है।

धांसु लुक में धोनी का वीडियो (MS Dhoni)

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी चश्मा लगाए कार में बैठे नजर आ रहे हैं। माही का लुक वाकई शानदार लग रहा है। कार की बैक सीट पर उनकी वाइफ साक्षी नजर आ रही हैं। फैंस को माही का यह लुक और वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

क्या आईपीएल 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी (MS Dhoni)

तो आपको बता दें कि एमएस धोनी की तरफ से अब तक यह कंफर्म नहीं किया गया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि धोनी अगल सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

MS Dhoni

चेन्नई के लिए अगला सीजन काफी अहम होगा। 2025 में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 4 लीग मैच ही जीत सकी थी, जिसके बाद उन्हें पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर समाप्त करना पड़ा था।

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

बात करें एमएस धोनी के आईपीएल करियर की तो अब तक उन्होंने 278 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा है।

Read more: IND vs SA 1st Test: टेम्बा बवुमा को 'बौना' कहने पर जसप्रीत बुमराह पर लगेगा जुर्माना! क्या कहता है ICC का नियम?

Fact Check: बुमराह ने टेम्बा बावुमा को बोला 'बौना', इरफान पठान का फूटा गुस्सा, क्या सच में ICC से कर डाली बैन की मांग?

'बौना भी तो है बहन@@*...' जसप्रीत बुमराह ने उड़ाया टेम्बा बावुमा की हाइट का मजाक, सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचाई आग