MS Dhoni, Diwali 2025: सोशल मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह परिवार के साथ दिवाली मनाते दिख रहे हैं।
Diwali 2025: एमएस धोनी परिवार संग मना रहे हैं दिलावी, सामने आई प्राइवेट तस्वीर; देखकर खुश हो जाएंगे थाला फैंस

MS Dhoni, Diwali 2025 Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके माही सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल के बाद धोनी बहुत ही कम ही स्पॉट होते हैं। लेकिन दीवाली (Diwali 2025) के मौके पर उनकी एक प्राइवेट तस्वीर वायरल हुई।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि माही परिवार के संग दीवाली मना रहे हैं। यह तस्वीर धोनी की तरफ से नहीं आई है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं। माही ने इंस्टाग्राम पर पिछली पोस्ट जुलाई, 2024 में डाली थी, जिसको एक साल से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है।
धोनी के दिलावी सेलिब्रेशन की तस्वीर कैसे सामने आई? (Diwali 2025)
दरअसल माही की वाइफ साक्षी ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की। इस तस्वीर में धोनी भी नजर आए। माही बिल्कुल सिंपल लुक में दिख रहे थे। माही के बाल भी छोटे हो चुके हैं।
MS Dhoni & his family celebrating Diwali 🪔 ❤️ pic.twitter.com/T4XG740qe2
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2025
साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव (Diwali 2025)
जितना एमएस धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, साक्षी धोनी उतना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह छोटे-छोटे पलों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं। धोनी की ज्यादातर तस्वीरें साक्षी के जरिए ही फैंस के सामने आती हैं।
एमएस धोनी के अगले आईपीएल खेलने पर संकट? (Diwali 2025)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से ही हर साल धोनी का आईपीएल खेलना संकट में दिखता है। वह फैंस को कभी सीधा-सीधा नहीं बताते हैं कि उन्हें अगला सीजन खेलना है या नहीं। ऑक्शन से पहले टीमों रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी होने पर फैंस को उनके अगले सीजन में खेलने के बारे में पता लगता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में वह खेलते हैं या नहीं।

वहीं बात करें माही के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने अब तक 278 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं।
Virat Kohli: राष्ट्रगान से पहले विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को भेजा आगे