MS Dhoni: थाईलैंड में एमएस धोनी ने किया नए साल का स्वागत, बेटी जीवा संग दिखी खास तस्वीर

MS Dhoni: एमएस धोनी ने परिवार के साथ थाईलैंड में नए साल 2026 का स्वागत किया। पत्नी साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धोनी बेटी जीवा के साथ नजर आए, जो लंबे समय बाद दिखाई दीं।

iconPublished: 01 Jan 2026, 01:20 PM
iconUpdated: 01 Jan 2026, 02:51 PM

MS Dhoni celebrated New Year with wife and daughter: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2026 का स्वागत इस बार भारत में नहीं, बल्कि विदेश में किया। ‘कैप्टन कूल’ नए साल के मौके पर अपने परिवार के साथ थाईलैंड में नजर आए, जहां से उनकी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

यह तस्वीर सामने आते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई। इसकी सबसे बड़ी वजह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा हैं, जो लंबे समय बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। जीवा अब काफी बड़ी हो गई हैं और उन्हें इस अंदाज में देखकर फैंस भावुक भी नजर आए।

थाईलैंड के फुकेट में दिखा धोनी फैमिली का न्यू ईयर मूड

धोनी (MS Dhoni) के नए साल के जश्न की यह तस्वीर थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन फुकेट की बताई जा रही है। फोटो को धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में धोनी, साक्षी और बेटी जीवा तीनों पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं।






View this post on Instagram

धोनी (MS Dhoni) और साक्षी ने गोल्डन कलर की फंकी पार्टी कैप पहनी हुई है, जबकि साक्षी गोल्डन शेड के वेस्टर्न गाउन में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। साक्षी ने फोटो के साथ सिंपल सा कैप्शन लिखा “सभी को नए साल की शुभकामनाएं” लेकिन यह एक लाइन ही फैंस के लिए खास बन गई।

जीवा को देखकर खुश हुए फैंस

धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा बचपन से ही सोशल मीडिया की फेवरेट रही हैं। उनके बचपन के वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रही हैं, लेकिन पिछले काफी समय से जीवा लाइमलाइट से दूर थीं। ऐसे में नए साल के मौके पर उन्हें दोबारा देखकर फैंस की खुशी साफ नजर आई।

IMG 3677

IPL 2026 में फिर दिखेगा MS Dhoni का जलवा

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी वह झारखंड के लिए नहीं खेलते। बीते कुछ सालों से फैंस को उनका जलवा सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही देखने को मिलता है।

क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन?

44 साल की उम्र और घुटने की पुरानी चोट को देखते हुए यह अटकलें तेज हैं कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी नीलामी के दौरान इस ओर इशारा कर चुके हैं। ऐसे में अगर यह धोनी का आखिरी IPL हुआ, तो फैंस के लिए यह सीजन बेहद खास और भावनात्मक होने वाला है।

Read More: 14 छक्के 9 चौके... सरफराज खान ने साल के आखिरी दिन लूटी महफिल, सिर्फ 56 गेंदों में तूफानी शतक जड़ सिलेक्टर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

क्रिकेट जगत में मातम! साल के अंत में आई रुला देने वाली खबर, कोमा में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का ये 'महानायक'

क्रिकेट जगत में शोक, दिग्गज खिलाड़ी ने खोया छोटा भाई; इमोशनल पोस्ट किया शेयर