T20 World Cup 2026: एमएस धोनी फिर बनेंगे टीम इंडिया के मेंटॉर? जानें इससे पहले कब निभाया था किरदार

MS Dhoni Indian Team Mentor: एमएस धोनी एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मेंटॉर का किरदार अदा करते नजर आ सकते हैं।

iconPublished: 30 Aug 2025, 05:53 PM
iconUpdated: 30 Aug 2025, 06:16 PM

MS Dhoni Indian Team Mentor 2026 T20 World Cup: पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर टीम इंडिया के मेंटॉर के रूप में नजर आ सकते हैं। माही इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटॉर का किरदार अदा कर चुके हैं। इस बार 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को मेंटॉर के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले यूएई में खेले गए 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में धोनी ने टीम इंडिया के लिए मेंटॉर का किरदार अदा किया था। टूर्नामेंट में विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान और रवि शास्त्री हेड कोच थे। अब एक बार फिर पूर्व कप्तान इस रोल में नजर आ सकते हैं।

2026 टी20 वर्ल्ड कप में MS Dhoni भारत के मेंटॉर?

CricBlogger के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि धोनी के 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनने की पोजीशन ऑफर की गई है।

MS Dhoni

बताते चलें कि मौजूदा वक्त में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं। ऐसे में धोनी की तरफ से इस ऑफर पर क्या रिएक्शन आता है, देखना दिलचस्प होगा।

टाइटल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब 2026 में टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि 2026 के टी20 विश्व कप में संभवत: सूर्यकुमार यादव भारतीय कप्तान के रूप में नजर आएं।

Indian Team

2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन

गौरतलब है कि 2021 के टी20 विश्व कप में टीम इंडिया लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। यह क्रिकेट जगत के इतिहास का पहला ऐसा वर्ल्ड कप (वनडे और टी20 दोनों) था, जिसमें टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

Read more: IND vs PAK: एशिया कप 2025 में बदली भारत-पाक मैच की टाइमिंग, जानें अब कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला

PAK vs UAE: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान और यूएई की भिड़ंत, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

Follow Us Google News