Dhoni and Rohit: अहमदाबाद में साथ दिखे दो विश्व विजेता कप्तान, फाइनल मुकाबले में धोनी-रोहित को साथ देख फैंस खुशी से झूमे

Dhoni and Rohit: दोनों टीम के नेशनल एंथम से पहले फैंस को एक खूबसूरत नजर देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची जिसमें भारत के दो विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा साथ दिखाई दिए।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 08 Mar 2026, 07:49 PM
iconUpdated: 08 Mar 2026, 11:34 PM

Dhoni and Rohit: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा। भारत ने टॉस गंवा दिया जिसके चलते उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए आने पड़ा।

दोनों टीम के नेशनल एंथम से पहले फैंस को एक खूबसूरत नजर देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची जिसमें भारत के दो विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा साथ दिखाई दिए।

साथ दिखे Dhoni and Rohit

टॉस के बाद जब मैदान पर राष्ट्रगान से पहले ट्रॉफी को लाया गया तो उस समय एक शानदार नजारा देखने को मिला, जिसमें रोहित शर्मा जिनको इस इवेंट के लिए आईसीसी ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है उनके साथ धोनी भी थे और दोनों वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को साथ में लेकर मैदान में पहुंचे।

फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी जब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के अंदर पहुंचे तो उनके साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी साथ दिखे। स्टेडियम में मौजूद फैंस रोहित और धोनी (Dhoni and Rohit) को देखकर काफी खुश नजर आए।

Dhoni and Rohit: टी20 विश्व कप विजेता कप्तान

अभी तक टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को 2 बार अपने नाम किया है। एक बार 2007 में जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को फाइनल मैच में मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को मात देकर दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

Dhoni and Rohit in T20 World Cup 2026 final
Dhoni and Rohit in T20 World Cup 2026 final

फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत

भारतीय टीम जो अभी डिफेंडिंग चैंपियन भी है उसकी नजरें इस ट्रॉफी को तीसरी बार जीतने पर रहेंगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार ट्रॉफी को जीतने का प्रयास करेगी। इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोई बदलाव नहीं किया तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान सैंटनर ने एक बदलाव किया है।

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव

पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल संग की सगाई, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट से दी जानकारी; देखें PHOTOS

IND vs NZ फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी, स्टेडियम में दिखेगा ‘कैप्टन कूल’ का जलवा