IPL 2026 से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा के बाद एक और भारतीय स्टार गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है।
IPL 2026 से पहले KKR की बढ़ीं और मुश्किलें, हर्षित राणा के बाद एक और भारतीय गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम पहले ही अपने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चोट से जूझ रही थी और अब एक और बड़ा झटका फ्रेंचाइजी को लगा है। लगातार चोटों ने केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर दिया है।
टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि टूर्नामेंट से पहले ही उनके प्रमुख तेज गेंदबाज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन का संतुलन बिगड़ना तय है और अब केकेआर को नए विकल्पों की तलाश करनी पड़ेगी।
IPL 2026: आकाश दीप भी पूरे सीजन से बाहर
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर के तेज गेंदबाज आकाश दीप भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। बंगाल के इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज को केकेआर ने पिछले मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में आकाश दीप से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब उनका बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

IPL 2026: लगातार चोटों ने बढ़ाई टीम की टेंशन
केकेआर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में टीम के पास अनुभवी और भरोसेमंद तेज गेंदबाजों की कमी साफ नजर आ रही है। लगातार गेंदबाजों के चोटिल होने से टीम की रणनीति पर भी असर पड़ रहा है। कप्तान और कोचिंग स्टाफ को अब नए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना पड़ सकता है।
IPL 2026: संघर्ष भरा रहा है करियर
आकाश दीप का आईपीएल करियर अब तक ज्यादा लंबा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ 14 मैच खेले हैं, जिसमें 11.82 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन में वह लखनऊ टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 6 मुकाबलों में 3 विकेट हासिल किए थे। चोटों के कारण वह अपने करियर में निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं हो पाए हैं, जो उनके विकास में भी बाधा बना है।

COE में चल रहा है रिहैब, रिप्लेसमेंट पर नजर
फिलहाल आकाश दीप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। उनकी चोट की गंभीरता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि वह पूरे सीजन से बाहर रहेंगे।केकेआर ने 18 मार्च से कोलकाता में अपना प्री-सीजन कैंप शुरू कर दिया है, लेकिन आकाश दीप उसमें शामिल नहीं हो सके।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट