Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहिसन नकवी ने टीम इंडिया की 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी पर बड़ा अनोखा बयान दिया।
टीम इंडिया की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी पर मोहसिन नकवी ने उगला जहर, बयान पढ़कर खौल उठेगा हर भारतीय का खून!
Mohsin Naqvi On India's No-Handshake Policy: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में 'नो हैंडशेक' पॉलिसी इख्तियार की। इस पॉलिसी की मतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे। एशिया कप 2025 से यह पॉलिसी अमल में आई, जिसको लेकर काफी चर्चा भी हुई।
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारत की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी पर जहर उगला है। उन्होंने कहा कि अगर बीसीसीआई अपना रुख जारी रखता है, तो पाकिस्तान को भी हाथ ना मिलाने से कोई दिक्कत नहीं है। लाहौर में रिपोर्ट्स से बात करते हुए मोहसिन ने कहा कि पीसीबी का भी ऐसा कोई इरादा नहीं है।

खेल और राजनीति अलग-अलग (Mohsin Naqvi)
मोहसिन नकवी ने कहा, "हमारा यकीन आज भी वही है और यकीन मानिए प्रधानमंत्री जी ने खुद मुझसे दो बार कहा है कि हमें राजनीति को इसमें नहीं आने देना चाहिए। पहले दिन से ही हमारा यही रुख रहा है कि क्रिकेट और राजनीति अलग-अलग रहने चाहिए। उस दिन सरफराज ने आपको बताया होगा कि कैसा रवैया अपनाया गया था और माहौल कैसा था।"

हमारी भी ऐसी कोई इच्छा नहीं (Mohsin Naqvi)
मोहसिन नकवी ने आगे कहा, "अगर वो हाथ नहीं मिलाना चाहते हैं, तो हमारी भी ऐसा कुछ करने की इच्छा नहीं है। जो भी होगा, भारत के साथ बराबरी के आधार पर होगा। आप देखेंगे कि यह रवैया आगे जाएगा। उनके लिए एक काम करना और हमारे लिए पीछे हट जाना संभव नहीं है - ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।"
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की अगली भिड़ंत
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीमों के बीच अगला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होगा। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। फैंस इस मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।