Mohammed Siraj: 24 घंटो के अंदर ही बदल गई मोहम्मद सिराज की किस्मत, काफी समय के बाद वापसी करते हुए पहले मुकाबले में ही सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।
Mohammed Siraj: 24 घंटे में बदली किस्मत, 557 दिनों बाद कमबैक मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ चमके सिराज
Table of Contents
Mohammed Siraj destiny changed in 24 hours: भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएसए के खिलाफ जीत के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले में टीम इंडिया को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंततः भारतीय टीम ने 29 रनों से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी भरी शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, जबकि लक्ष्य का बचाव करते हुए मोहम्मद सिराज भारत के हीरो बनकर उभरे। खास बात यह रही कि यही वही मोहम्मद सिराज हैं, जो दो दिन पहले तक टीम के स्क्वाड में भी शामिल नहीं थे। किस्मत ने करवट ली और उन्होंने भारत को मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई।
Mohammed Siraj की बदली किस्मत
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए शुरुआती तौर पर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का चयन नहीं हुआ था। हालांकि, वॉर्म-अप मुकाबले के बाद हर्षित राणा के चोटिल होने के चलते उन्हें एक दिन पहले ही स्क्वाड में शामिल किया गया। यूएसए के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर से जूझ रहे थे, जिसके कारण सिराज को प्लेइंग-11 में मौका मिला और उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया।
ट्रिप की तैयारी कर रहे थे, तभी आया कप्तान का कॉल
मुकाबले के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने खुलासा किया कि उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया था, जिसमें उनसे तुरंत बैग पैक कर मुंबई पहुंचने को कहा गया। शुरुआत में उन्हें इस पर भरोसा नहीं हुआ। सिराज ने यह भी बताया कि वह स्पेन और जर्मनी घूमने की योजना बना रहे थे, लेकिन स्क्वाड में नाम आते ही उन्होंने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी और देश के लिए खेलने मुंबई पहुंच गए।
कैसा रहा मुकाबले में Mohammed Siraj का प्रदर्शन?
इस मुकाबले में टीम इंडिया 161 रनों के लक्ष्य का बचाव कर रही थी। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन विकेट झटके, जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुए।
IND vs USA: वानखेड़े में आज खेला जाएगा भारत-यूएसए का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव