Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स को ऐसी खतरनाक गेंद फेंकी, जिस पर वह मुंह बल पर गिर पड़े।
DSP सिराज ने बेन स्टोक्स को किया 'जमींदोज', बॉल लगते ही मुंह बल गिरे इंग्लिश कप्तान

Mohammed Siraj Ball Badly Hit Ben Stokes: DSP मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को एक ऐसी जहर गेंद फेंकी, जिसके आगे उन्होंने खुद को पूरी तरह से 'सरेंडर'कर दिया। सिराज ने यह कमाल नई गेंद मिलने के बाद किया। हालांकि दमदार गेंदबाजी के बावजूद स्टोक्स अपनी पारी को मजबूत करते नजर आ रहे हैं।
सिराज की गेंद स्टोक्स के एल-गार्ड पर लगी। गेंद लगने के बाद के बाद उस जगह लाल रंग का निशान भी नजर आया है, क्योंकि सिराज नई गेंद के साथ बॉलिंग कर रहे थे। DSP सिराज सीरीज में इससे पहले भी स्टोक्स के लिए खतरा साबित हो चुके हैं।
इंग्लैंड बोर्ड ने शेयर किया वीडियो
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स के गेंद लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिराज की जबरदस्त गेंद को स्टोक्स समझ नहीं पाते हैं। गेंद बल्ले से मिस होते स्टोक्स के लगती है।
Thoughts and prayers for Ben Stokes 😅😅😅 pic.twitter.com/2RiAGkOKLF
— England Cricket (@englandcricket) July 25, 2025
Mohammed Siraj की बॉल लगते ही मुंह बल गिरे स्टोक्स
गेंद लगने के बाद स्टोक्स तुरंत जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद सिराज जाकर स्टोक्स से हाल भी पूछते हैं। गेंद लगने के बाद स्टोक्स के चेहरे पर दर्ज साफतौर पर नजर आता है।

इंग्लैंड ने दिखाया दम
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 358 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
सुदर्शन ने 7 चौकों की मदद से 151 गेंदों में 61 रन बनाए। ओपनिंग पर उतरने वाले जायसवाल ने 107 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन स्कोर किए। बाकी उपकप्तान पंत ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 75 गेंदों में 54 रन स्कोर किए। टीम के कुल 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।