Mohammed Shami ने अपनी पुरानी टीम से लिया बदला, एक झटके में किया अभिषेक-हेड को ढेर; खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को जल्दी आउट किया और पावरप्ले में खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

iconPublished: 05 Apr 2026, 07:15 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 07:23 PM

Mohammed Shami vs SRH: आईपीएल 2026 में अनुभव और क्लास का बेहतरीन नमूना देखने को मिला, जब मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया। उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शमी ने नई गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप शुरुआती ओवरों में ही बिखर गई।

लखनऊ की टीम में शामिल होने के बाद पहली बार अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेल रहे शमी ने दिखा दिया कि बड़े मैचों में उनका अनुभव कितना मायने रखता है। उन्होंने पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को आउट कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।

Mohammed Shami ने एक ही झटके में तोड़ी ओपनिंग जोड़ी

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिस पर शुरुआत में सवाल उठे। लेकिन मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने कप्तान के इस फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया। उन्होंने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को स्लिप में कैच आउट कराया। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया।

Mohammed Shami made an early breakthrough, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, IPL 2026, Lucknow, April 1, 2026

पावरप्ले में हैदराबाद की हालत खराब

दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद टीम की उम्मीदें कप्तान ईशान किशन पर टिकी थीं, लेकिन वे भी कुछ खास नहीं कर सके। प्रिंस यादव ने उन्हें बोल्ड कर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। नतीजा यह रहा कि पावरप्ले में तेज शुरुआत के लिए जानी जाने वाली हैदराबाद की टीम छह ओवरों में सिर्फ 22 रन ही बना सकी और तीन बड़े विकेट गंवा दिए। यह पूरी तरह लखनऊ के गेंदबाजों, खासकर शमी के शुरुआती स्पेल का असर था।

Mohammed Shami dismissed Abhishek Sharma and Travis Head with cutters, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2026, Hyderabad, April 5, 2026

शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड

इस शानदार प्रदर्शन के साथ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। आईपीएल 2023 के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वे टॉप खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट 32 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मोहम्मद शमी 25 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उनके साथ भुवनेश्वर कुमार भी बराबरी पर हैं। वहीं मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर 24-24 विकेट के साथ पीछे हैं।

Read More: RCB vs CSK: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई को मिलेगा डेवाल्ड ब्रेविस का साथ? बड़ा अपडेट आया सामने

LSG vs SRH: झुकेगा नहीं... नीतीश रेड्डी का लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्द्धशतक, क्लासेन के साथ मिलकर रचा इतिहास; VIDEO

RCB vs CSK: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी करेंगे जोश हेजलवुड? मुकाबले से पहले जान लीजिए ताजा अपडेट