Mohammad Nabi 5 Sixes: मोहम्मद नबी ने एशिया कप 2025 के 11वें मुकाबले में पारी के आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाने का कमाल किया। उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर को निशाना बनाया।
6,6,6,6,6... मोहम्मद नबी ने आखिरी ओवर में लूटी महफिल, 32 रन खर्च कर श्रीलंकाई स्पिनर की हुई बत्ती गुल

Mohammad Nabi 5 Sixes In Asia Cup 2025: अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप 2025 के 11वें लीग मैच में कमाल करते हुए एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए। नबी ने यह कमाल पारी के आखिरी ओवर में किया, जो श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे फेंकने आए थे।
नबी ने अफगानिस्तान को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद करते हुए 22 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रन स्कोर किए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 272.73 का रहा। वह टीम के लिए सबसे बड़ी और अहम पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे।
आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के (Mohammad Nabi)
श्रीलंका की तरफ से आखिरी ओवर की जिम्मेदारी स्पिनर वेल्लालागे को सौंपी गई, जिन पर नबी मानिए टूट पड़े। ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर नबी ने लगातार 3 छक्के जड़े। फिर अगली गेंद नो बॉल हुई। इसके बाद अगली 2 गेंदों पर भी नबी ने छक्के लगाए।

आखिरी गेंद पर मिस हुआ छक्का
यहां से फैंस ने उम्मीद लगा ली थी कि उन्हें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर 6 गेंदों में 6 छक्के देखने को मिलेंगे। लेकिन अंतिम गेंद वेल्लालागे ने यॉर्कर लेंथ पर फेंकते हुए 6 छक्के लगने से खुद को बचा लिया।
Mohammad Nabi hits 5 Consecutive sixes in last over.🥶🔥 #AFGvSL pic.twitter.com/XM3JuU8FFg
— U' (@toxifyy18) September 18, 2025
WHAT A FINISH by Mohammad Nabi! 🚀 6️⃣6️⃣6️⃣N6️⃣6️⃣1️⃣ – Afghanistan vs Sri Lanka goes down to the wire! 👏#AsiaCup2025 #SLvsAFG #MohammadNabi pic.twitter.com/DmBPy6daen
— Sports Yaari (@YaariSports) September 18, 2025
अफगानिस्ता ने बनाया बड़ा टोटल
मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बोर्ड पर लगाए। एक वक्त पर अफगानिस्तान ने सिर्फ 71 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम ने पॉवरप्ले से पहले 3 विकेट खो दिए थे।
17.1 ओवर में टीम ने 114 रन पर 7वां विकेट गंवाया था। यहां से टीम के लिए 130 रन का टोटल बनाना भी मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन नबी की शानदार बल्लेबाजी ने टोटल को 169 रन पर पहुंचाया। बताते चलें कि सुपर-4 में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।
Read more: R Ashwin: फैंस के लिए खुशखबरी, अश्विन एक बार फिर बनेंगे टीम इंडिया का हिस्सा; नोट कर लीजिए तारीख