जब ग्लेन मैक्सवेल ने MLC 2025 में सिर्फ 49 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक, फैंस ने किया ट्रोल; दिलाई IPL की याद

ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस वक्त मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) में खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) में 49 गेंदों पर नाबाद 106 रन रन बनाए।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 18 Jun 2025, 03:25 PM
iconUpdated: 18 Jun 2025, 11:34 PM

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इस वक्त मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) में धमाल मचा दिया है। दरअसल ये खिलाड़ी काफी लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इस लीग में उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया। लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाते हुए मैक्सवेल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

साथ ही साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि आज भी वह एक खतरनाक बल्लेबाज है। हालांकि, मैक्सवेल की इस तूफानी शतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर खिल्ली (MLC 2025) उड़ानी शुरू कर दी है। कुछ फैन ने तो उन्हें आईपीएल की भी याद दिला दी है, जब उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।

MLC 2025: फैंस ने लगा दी मैक्सवेल की क्लास

मेजर क्रिकेट लीग में शतक लगाते हुए ग्लेन मैक्सवेल को लेकर एक के बाद एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। एक फैन में सोशल मीडिया पर आईपीएल में उनके परफॉर्मेंस और बाकी दूसरी लीग में उनके प्रदर्शन को लेकर तुलना करते हुए मजाक उड़ाया है। इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

सोशल मीडिया रिएक्शन

यही वजह है कि मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) में अचानक शतक लगाने के बाद फैंस ने उन्हें आईपीएल की याद दिला दी है, जिसमें उनकी एक तूफानी पारी देखने के लिए फैंस तरस गए थे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उनसे यह सवाल कर रहे हैं कि जब आईपीएल खेलने की बारी आती है तो उनके बल्ले को आखिर क्या हो जाता है।

इतना ही नहीं एक क्रिकेट फैन में तो एक्स पर यह लिखा कि जरा सोचो, यह पारी देखकर पंजाब किंग्स के फैंस को कितना बुरा लग रहा होगा। साथ ही साथ उसने रोने वाली इमोजी बनाई है।

मैक्सवेल को दिला दी आईपीएल की याद

हद तो तब हो गई जब एक यूजर में ग्लेन मैक्सवेल को लेकर यह तक लिख दिया कि शायद उन्हें आईपीएल से नफरत है, तभी तो उनके बल्ले में इस लीग में आते ही जंग लग जाती है। एक यूजर ने लिखा कि मैक्सवेल आईपीएल के अलावा सब जगह (MLC 2025) खेलता है और चलता है।

आपको बता दें कि अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) में ग्लेन मैक्सवेल ने मात्र 49 गेंद पर 106 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली जिसमें उन्होंने दो चौके और 13 छक्के लगाए, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वह उनके शानदार प्रदर्शन से खुश है। उनके प्रदर्शन में अनियमितता की कमी नजर आई जिस कारण फैंस उनसे नाराज दिख रहे हैं।

Read Also: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का हुआ एलान, किस तारीख को होगी भारत-पाक में कांटे की टक्कर? जाने फुल डिटेल

Follow Us Google News