AUS vs ENG: पर्थ में मिचेल स्टार्क ने मचाई तबाही... 7 विकेट लेकर अंग्रेजों की लगाई वाट, 35 साल की उम्र में किया ये करिश्मा!

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 7 विकेट चटकाया। इसी के साथ 35 साल के मिचेल स्टार्क ने एशेज में 100 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 21 Nov 2025, 12:06 PM
iconUpdated: 21 Nov 2025, 12:14 PM

AUS vs ENG, Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सबसे बड़ी राइवेलरी एशेज सीरीज का 21 नवंबर से आगाज हो चुका है। जहां ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वो कर दिखाया जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं किया था।

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 7 विकेट चटकाया। इसी के साथ 35 साल के मिचेल स्टार्क ने एशेज में 100 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है।

Mitchell Starc ने उगली आग

एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से अंग्रेजों को पहले ही ओवर में जैक क्राउली के रूप में बड़ा झटका दिया। इसके बाद स्टार्क (Mitchell Starc) ने एक के बाद इंग्लैंड को बड़े झटके दिए।

Mitchell Starc ने चटकाए 7 विकेट

बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन और मार्क वुड को आउट कर अपने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 6 विकेट चटकाए थे। साथ ही साथ 2024 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ एडिलेड में 48 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

इंग्लैंड की पारी का हाल

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 32.5 ओवर में 172 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाया। ब्रूक ने 61 गेंदों पर 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अंग्रेज टीम की ओर से केवल 4 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू पाए।

बेन डकेट 21 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने, ओली पोप 46 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार हुए। हैरी ब्रूक अर्द्धशतक लगाकर ब्रेंडन डॉगेट के हाथों आउट हुए तो वहीं जेमी स्मिथ 33 रन बनाकर मिचेल स्ट्रार्क (Mitchell Starc) का शिकार बने।

Read More: IND vs SA: शुभमन गिल के अलावा एक और खिलाड़ी को होना होगा टीम से बाहर! कोच गंभीर को लेने होंगे बड़े फैसले

एशेज में मिचेल स्टार्क का स्पेशल शतक

Ashes Series के पहले ही ओवर में दिखा मिचेल स्टार्क का दम, क्राउली-रूट को डक पर आउट कर किया ये बड़ा कारनामा