Ben Stokes VIDEO: एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड पर 356 रन की विशाल लीड रही। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स को 12वीं बार अपना शिकार बनाया। स्टार्क के हाथों आउट होने के बाद क्या रहा बेन स्टोक्स का रिएक्शन?
Ben Stokes VIDEO: 12वीं बार मिचेल स्टार्क के चंगुल में फंसे बेन स्टोक्स, लाइव मैच में गुस्से में कर डाली ये हरकत
Table of Contents
Ashes 2025-26, Ben Stokes VIDEO: क्रिकेट के इतिहास की सबसे पुरानी राइवेलरी एशेज, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होती हैं। एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 का तीसरा मुकाबला इस वक्त एडिलेड में खेला जा रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना ली है।
एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड पर 356 रन की विशाल लीड रही। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स को 12वीं बार अपना शिकार बनाया। स्टार्क के हाथों आउट होने के बाद क्या रहा बेन स्टोक्स का रिएक्शन?
मिचेल स्टार्क ने किया Ben Stokes का शिकार
बेन स्टोक्स ने सुबह के सत्र में जोफ्रा आर्चर के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड के एशेज अभियान में जान फूंकने की कोशिश की। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बढ़त 85 रन तक सिमट गई। इस दौरान मिचेल स्टार्क की एक अंदर आती गेंद पर बेन स्टोक्स 83 रन बनाकर बोल्ड हो गए। जिसके बाद वो काफी निराश होकर खद को कोसते दिखे। खुद को कोसते हुए बेन स्टोक्स मैदान से बाहर चले गए।
OH MY WORD WHAT A SEED FROM MITCH STARC!#Ashes | #PlayoftheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/1z4idDsklT
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 19, 2025
12वीं बार स्टार्क ने स्टोक्स को चंगुल में फंसाया
सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स का ये वीडियो तेजी से वायरल होल रहा है। अगर हम ये कहे मिलेच स्टार्क को किस खिलाड़ी का शिकार करना पसंद है तो इसके जवाब में बेन स्टोक्स का नाम लेना गलत नहीं होगा। टेस्ट क्रिकेट में ये 12वां मौका है जब स्टार्क ने स्टोक्स को आउट किया। जिसमें लगभग 6 बार बेन स्टोक्स क्लीन बोल्ड हुए हैं।

अश्विन से बस एक कदम पूछे स्टार्क
मिचेल स्टार्क अब सिर्फ रविचंद्रन अश्विन से इस मामले में पीछे हैं। महान भारतीय स्पिनर अश्विन ने बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा 13 बार आउट किया है। बेन स्टोक्स के साथ-साथ इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो को भी स्टार्क ने 12 बार पवेलिन की राह दिखाई है।
Read More: Travis Head: गेंदबाजों पर कहर बन टूटे ट्रेविस हेड, एडिलेड में खास शतक लगाकर रचा इतिहास
कब और कितने बजे रिलीज होगा टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड?