अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स के लिए 'काल' बने मिचेल स्टार्क, 14वीं बार आउट कर तोड़ डाला आर अश्विन का महारिकॉर्ड

Ashes: बेन स्टोक्स और मिचेल स्टार्क जब एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होते हैं तो ये कोई भी क्रिकेट फैन ये मौका गंवाना नहीं चाहता है। कुछ ऐसा ही नजारा सिडनी में देखने को मिला जब स्टोक्स को 14वीं बार स्टार्क ने आउट कर घुटने पर ला दिया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 05 Jan 2026, 12:48 PM
iconUpdated: 05 Jan 2026, 11:34 PM

Mitchell Starc And Ben Stokes, Ashes 2025-26: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इस समय के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। बैटिंग हो या फिर बॉलिंग स्टोक्स अपनी टीम के लिए दोनों में लगातार दमदार खेल का प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का गेंदबाजी में कोई टक्कर नहीं है। ऐसे में स्टोक्स और स्टार्क जब एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होते हैं तो ये कोई भी क्रिकेट फैन ये मौका गंवाना नहीं चाहता है। कुछ ऐसा ही नजारा सिडनी में देखने को मिला जब स्टोक्स को 14वीं बार स्टार्क ने आउट कर घुटने पर ला दिया।

Ashes: बिना खाता खोले आउट हुए बेन स्टोक्स

सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआती तीन बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच शतकीय साझेदारी हुई। ब्रूक के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स क्रीज पर उतरे। वह कुछ खास नहीं कर पाए और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

स्टार्क का शिकार बने स्टोक्स

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बेन स्टोक्स का आउट किया। 51वें ओवर में स्टार्क की गेंद गिरने के बाद तेजी से उछली। स्टोक्स उछाल नहीं संभाल पाए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। स्टार्क ने कोई खास अपील नहीं की और इसी वजह से अंपायर ने आउट नहीं दिया। हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ काफी कॉन्फिडेंस थे। उन्होंने डीआरएस लिया और इसमें साफ दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को बेन स्टोक्स का विकेट मिल गया।

View this post on Instagram

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

Ashes में पांचवीं बार स्टार्क ने किया स्टोक्स का शिकार

अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स 11 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। स्टार्क के खिलाफ आउट होने के बाद स्टोक्स एक बार फिर काफी हैरान और परेशान नजर आए। यह इस सीरीज (Ashes 2025-26) में पांचवां मौका है जब स्टोक्स को स्टार्क ने आउट किया है। मिचेल स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Mitchell Starc dismissed Ben Stokes for 12th time English captain reacted angrily video viral
Ashes: itchell Starc dismissed Ben Stokes

स्टार्क ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड

अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर में बेन स्टोक्स को काफी ज्यादा परेशान किया था। उन्होंने कुल 13 बार इंग्लैंड के कप्तान को आउट किया था। वहीं अब मिचेल स्टार्क ने 14वीं बार स्टोक्स को आउट किया है और वह अब अश्विन से आगे निकल गए हैं।

टेस्ट में बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

  • 14 - मिचेल स्टार्क
  • 13 - रविचंद्रन अश्विन
  • 9 - नाथन लियोन
  • 8 - रवींद्र जडेजा
  • 7 - केमार रोच

Read More: खतरे में सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड, जो रूट सिर्फ इतने रन पीछे; टूटने वाला है 15921 का पर्वत

KKR को मिला मुस्तफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट? इस गेंदबाज को लेकर हुई चर्चा; आप भी जान लीजिए नाम

6,6,6,6,6... विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या का 'बीस्ट अवतार', इस गेंदबाज को 2 मिनट में कर दिया बर्बाद; धमाकेदार शतक