श्रीलंका के खिलाफ मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए डबल उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी

मिचेल सैंटनर ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100+ विकेट का ऐतिहासिक डबल पूरा किया।

iconPublished: 25 Feb 2026, 11:56 PM
iconUpdated: 26 Feb 2026, 12:38 AM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए श्रीलंका को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने मुश्किल परिस्थितियों से उबरते हुए जीत हासिल की।

एक समय न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया था और 84 रन तक छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे संकट में कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने जिम्मेदारी संभाली, पारी को स्थिर किया और टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।

संकट में Mitchell Santner ने खेली कप्तानी पारी

टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के लिए बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने शानदार संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाया। उन्होंने 26 गेंदों पर 47 रन की अहम पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 168 रन तक पहुंचाया।

Mitchell Santner rescued New Zealand with a 26-ball 47, Sri Lanka vs New Zealand, Men's T20 World Cup 2026, Colombo, February 25, 2026

टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100+ विकेट का ऐतिहासिक डबल

इस मैच में खेली गई पारी के साथ ही मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह न्यूजीलैंड के लिए टी20I में 1000 रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अब तक 132 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके सैंटनर के नाम 1021 रन और 127 विकेट दर्ज हैं। विश्व क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के खिलाड़ियों में यह डबल हासिल करने वाले वह छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस खास क्लब में शामिल हुए सैंटनर

टी20 इंटरनेशनल में 1000+ रन और 100+ विकेट का डबल हासिल करने वाले फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों की सूची में सैंटनर (Mitchell Santner) का नाम अब शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ गया है।

Mitchell Santner bowled through the middle orders, New Zealand vs UAE, T20 World Cup 2026, Chennai, February 10, 2026

श्रीलंका का टूर्नामेंट से बाहर होना तय

श्रीलंका से इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, खासकर ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद। लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। इंग्लैंड से हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली इस हार ने श्रीलंका को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया।

Read More: जब इंग्लैंड के खिलाफ भी नही चला सैम अयूब का बल्ला, स्टेडियम में बैठे फैन ने किया कुछ ऐसा; VIDEO हो रहा वायरल

किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान