मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक छक्का लगाते ही इतिहास रच सकते है। वे ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इतिहास रच सकते है मिचेल मार्श, ऐसा करने वाले बनेंगे 8वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
Mitchell Marsh on verge of creating history: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और इस सीजन में कई बड़े खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। इन्हीं में एक नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श का भी है, जो इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मार्श पिछले सीजन भी इसी टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में करेगी। इस मुकाबले में मिचेल मार्श के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है, जो उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक खास सूची में शामिल कर सकता है।
300 छक्कों का आंकड़ा छूने के करीब Mitchell Marsh
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक छक्का लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सिर्फ 8वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ 7 खिलाड़ी ही कर सके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है, जिन्होंने 571 छक्के लगाए हैं। इसके बाद डेविड वॉर्नर (499), शेन वॉटसन (467), क्रिस लिन (459), आरोन फिंच (452), टिम डेविड (397) और मार्कस स्टोइनिस (322) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) फिलहाल 299 छक्कों के साथ इस सूची में शामिल हैं और अगला छक्का उन्हें इस खास क्लब का हिस्सा बना देगा।

शानदार रहा है मार्श का टी20 और आईपीएल करियर
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 233 मैचों में 33.55 के औसत से 6003 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से अब तक 299 छक्के भी देखने को मिले हैं। पिछले आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन मिचेल मार्श ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 मुकाबलों में 48.23 के औसत से 627 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 163.71 का रहा था।
Read More: IPL डेब्यू में ही छा गए कूपर कॉनॉली, जानिए कौन है 22 साल के ऑलराउंडर जिसने मचाया धमाल
PBKS vs GT: कूपर कॉनॉली के खतरनाक शॉट से घायल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैदान पर मचा हड़कंप