MI vs RR: बारिश प्रभावित मुकाबले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, जानिए कितने ओवर का होगा मुकाबला

बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस भी देर से हुआ, जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

iconPublished: 07 Apr 2026, 11:17 PM
iconUpdated: 07 Apr 2026, 11:34 PM

MI vs RR Toss Update: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक टक्कर की उम्मीद है, लेकिन बारिश ने मैच में खलल जरूर डाला। हालांकि राहत की बात यह रही कि देरी के बाद मुकाबला शुरू हो सका।

बारिश से प्रभावित इस मैच में टॉस भी काफी देर से हुआ। लंबे इंतजार के बाद जब टॉस हुआ, तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका मानना था कि पिच अभी गीली है और मौसम भी गेंदबाजों की मदद करने वाली है। वही रियान पराग का भी कहना था कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते है।

हार्दिक पांड्या ने क्या कहा

टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा ‘हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच कवर के नीचे रही है और बारिश से प्रभावित मुकाबलों में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना सही रहता है, क्योंकि इससे लक्ष्य का साफ अंदाजा मिल जाता है। बारिश और मैच के छोटा होने की संभावना भी हमारे फैसले के पीछे रही। जहां तक पिछले मैच की हार की बात है, मेरे लिए यह सिर्फ सीजन की शुरुआत है।’

Image

MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?

MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त