MI vs RCB मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट ने बढ़ाई चिंता, लाइव मुकाबले के बीच मैदान छोड़ने पर फैंस की टेंशन बढ़ गई।
MI vs RCB: रोहित-कोहली को ये क्या हुआ? लाइव मैच के बीच दोनों खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा मैदान, फैंस की बढ़ी टेंशन
MI vs RCB, Rohit-Kohli injury concern: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। इस मैच में जहां एक तरफ रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ दो दिग्गज खिलाड़ियों की चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी।
रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं, इस मुकाबले के दौरान अचानक मैदान से बाहर जाते हुए नजर आए। लाइव मैच में दोनों खिलाड़ियों का इस तरह बाहर जाना फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला पल था और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर हलचल तेज हो गई।
MI vs RCB: विराट कोहली को क्या हुआ?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली।

हालांकि, जब फील्डिंग की बारी आई तो कोहली मैदान पर नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें टखने में समस्या हुई, जिसके चलते उन्हें एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर रखा गया। उनकी गैरमौजूदगी आरसीबी के लिए चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।
MI vs RCB: रोहित शर्मा हुए रिटायर्ड हर्ट
मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए। उन्होंने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए, लेकिन छठे ओवर में अचानक उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। रोहित दाहिने हैमस्ट्रिंग में दर्द से जूझते नजर आए और रन लेते समय लंगड़ाते हुए दिखे। उन्होंने मैदान पर ही ट्रीटमेंट लिया और घुटने पर पट्टी भी बंधवाई, लेकिन दर्द ज्यादा होने के कारण वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर सके और रिटायर्ड हर्ट हो गए।

MI vs RCB: फैंस की बढ़ी टेंशन
मैदान पर दोनों दिग्गजों को बाहर जाते देख फैंस काफी परेशान नजर आए। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें टीम मैनेजमेंट और मेडिकल अपडेट पर टिकी हैं, ताकि यह साफ हो सके कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अगला मुकाबला खेल पाएंगे या नहीं।
Read More: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री
IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास