MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव हुए है।
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की प्लेइंग XI से 12.5 करोड़ का गेंदबाज बाहर
MI vs RCB Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि दोनों का फैनबेस काफी बड़ा है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि वानखेड़े स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है। वहीं, इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कुछ अहम बदलाव भी किए हैं।
दोनों टीमों के प्लेइंग 11 में बदलाव
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अहम फैसले लेते हुए अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। पिछले मैच के मुकाबले इस बार कुछ नए चेहरे देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी एक बड़ा बदलाव किया है।
View this post on Instagram
MI vs RCB: आरसीबी ने 12.5 करोड़ के खिलाड़ी को किया बाहर
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा फैसला लेते हुए जोश हेजलवुड को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है। पिछले मैच में उन्होंने चोट के बाद वापसी करते हुए फॉर्म में चल रहे जैकब डफी की जगह ली थी, लेकिन इस मैच में टीम मैनेजमेंट ने फिर से डफी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह
Read More: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री
IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास